GOVT; मीसाबंदियों की बल्ले-बल्ले,पांच साल का बकाया भी मिलेगा,35 करोड़ 42 लाख आबंटित

0 वित्तीय वर्ष 2024-25 में लोकतंत्र सेनानियों (मीसा बंदियों) को लोकनायक जयप्रकाश नारायण सम्मान निधि भुगतान हेतु बजट आबंटन, संशोधित मुख्य शीर्ष-8000 आकस्मिकता निधि से होगी राशि आहरित
रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य के लोकतंत्र सेनानियों (मीसा बंदियों) को लोकनायक जयप्रकाश नारायण सम्मान निधि के भुगतान हेतु वित्तीय वर्ष 2019-20 से 2023-24 तक एरियर्स एवं चालू वित्तीय वर्ष 2024 में भुगतान हेतु जिला कलेक्टर्स को 35 करोड़ 42 लाख 68 हजार रूपए की राशि का आबंटन सौंपा गया है। इस संबंध में सभी कलेक्टरों को सम्मान निधि भुगतान के संबंध में संशोधित मुख्य शीर्ष-8000 आकस्मिकता निधि से राशि आहरण करने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। इस संबंध में पूर्व में जारी आदेश की अन्य शर्ते यथावत रहेगी।

लोकनायक जयप्रकाश नारायण सम्मान निधि के भुगतान हेतु जिला कलेक्टर्स को जारी आबंटन में से जिला दुर्ग को 8 करोड़ 22 लाख 12 हजार, रायपुर को 6 करोड़ 65 लाख 26 हजार, राजनांदगांव को 73 लाख 78 हजार, बिलासपुर को 3 करोड़ 90 लाख 60 हजार, बस्तर को 35 लाख 65 हजार, सरगुजा को 1 करोड़ 39 लाख 50 हजार, जांजगीर-चांपा को 1 करोड़ 73 लाख 91 हजार, रायगढ़ को 92 लाख 7 हजार, जशपुर को 79 लाख 5 हजार, धमतरी को 2 करोड़ 74 लाख 66 हजार, महासमुंद को 65 लाख 10 हजार, बलौदाबाजार को 55 लाख 80 हजार, बेमेतरा को 27 लाख 90 हजार, बालोद को 44 लाख 2 हजार और मुंगेली जिले को  65 लाख 72 हजार रूपए की राशि आबंटित की गई है।

इसी प्रकार जिला बलरामपुर को 15 लाख 50 हजार रूपए, दंतेवाड़ा को 7 लाख 13 हजार रूपए, कबीरधाम जिले को 38 लाख 75 हजार रूपए, कोरिया जिले को 44 लाख 95 हजार रूपए, कांकेर जिले को 29 लाख 45 हजार रूपए, कोरबा जिले को 51 लाख 15 हजार रूपए, सूरजपुर जिले को 35 लाख 65 हजार रूपए, गरियाबंद जिले को 18 लाख 60 हजार रूपए, बीजापुर जिले को 9 लाख 30 हजार रूपए, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले को 23 लाख 25 हजार रूपए, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले को 46 लाख 50 हजार रूपए, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले को 62 लाख रूपए और जिला सक्ती को 1 करोड़ 55 लाख 31 हजार रूपए की राशि आबंटित की गई है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    PHE; सरगुजा के 200 ठेकेदारों का 100 करोड़ का भुगतान अटका,पीएचई दफ्तर में ठेकेदारों का बवाल, जल जीवन मिशन का काम ठप

    अंबिकापुर, सरगुजा के अंबिकापुर स्थित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के दफ्तर के बाहर जल जीवन मिशन योजना के तहत काम करने वाले ठेकेदारों ने जमकर बवाल काटा. ठेकेदारों ने काम…

    FOREST; सड़क ठेकेदार पर बिना अनुमति पेड़ों की कटाई का आरोप, DFO ने गठित की जांच टीम

    जगदलपुर, बस्तर अंचल के जिला मुख्यालय बीजापुर से गोरना और मनकेली गांव में मुरमिकरण सड़क का निर्माण किया जा रहा है. सड़क ठेकेदार पर ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में बिना फॉरस्ट क्लियरेंस…

    You Missed

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम