HEALTH;मेडिकल कालेज का हाल, 605 में से 566 पद खाली,1000 पदों की भर्ती का प्रस्ताव,मंत्री ने लिया जायजा

0 स्वास्थ्य मंत्री ने महासमुंद में मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, दिए सुधार के निर्देश

महासमुंद, छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने गुरुवार को महासमुंद जिले के खरोरा में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज भवन का निरीक्षण किया और कंस्ट्रक्शन कंपनी को गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने और समय पर निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। इसके बाद, स्वास्थ्य मंत्री जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने सभी वार्डों का निरीक्षण कर मरीजों से बातचीत कर अस्पताल की व्यवस्थाओं और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। 

स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए अधिकारियों के साथ चर्चा की। निरीक्षण के दौरान सामने आई अव्यवस्थाओं को लेकर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अमित कटारिया को तत्काल सुधार के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए। इसके बाद, उन्होंने नयापारा में नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी दौरा किया।

कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सुविधाओं को नजर अंदाज करने का आरोप

मीडिया से बातचीत में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ‘सुशासन तिहार के तहत महासमुंद में स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया गया। कुछ कमियां पाई गई हैं, जिन्हें दूर करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।’उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सुविधाओं को नजर अंदाज करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में लगातार सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में स्वीकृत 605 पदों के मुकाबले वर्तमान में केवल 39 कर्मचारी हैं। इसे दूर करने के लिए 1000 पदों पर भर्ती के लिए स्वीकृति भेजी गई है और जल्द ही पीएससी व व्यापम के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

  मेडिकल कॉलेज में एंबुलेंस, सीटी स्कैन मशीन, और प्रमुख सर्जरी सुविधाओं की कमी

मेडिकल कॉलेज में एंबुलेंस, सीटी स्कैन मशीन, और प्रमुख सर्जरी सुविधाओं की कमी के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘मैनपावर की कमी को जल्द दूर किया जाएगा। आवश्यकता होने पर आज ही स्वीकृति दी जाएगी।’ उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सुविधाओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में लगातार सुधार के लिए प्रतिबद्ध है।

  • Related Posts

    HEALTH; तीन BMO को नोटिस, स्वास्थ्य विभाग में कसावट लाने कलेक्टर सख्त, हर माह समीक्षा होगी

    बलौदाबाजार,  कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए अस्पतालों में सभी…

    HEALTH;बालक की मृत्यु के मामले की जांच होगी, कमेटी गठित,मामूली पेटदर्द में चार घंटे में ही तोडा दम

    बिलासपुर, सक्ती के जिला कलेक्टर अमृत विकास तोपनों ने विकासखंड जैजैपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत हसौद में 10 वर्षीय बालक की हुई असामयिक मृत्यु की घटना के संज्ञान में आते ही…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?