HIGH COURT; रायपुर आरटीओ आफिस में मनमानी,पूरा स्टाफ बदलने का आदेश

बिलासपुर,  जमानत आवेदन पर सुनवाई करते हुए छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने रायपुर के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को जमकर फटकार लगाई है। वर्षों से एक ही जगह और एक टेबल पर जमे कर्मचारियों का तबादला करने का निर्देश दिया है। खमतराई थाना प्रभारी की अनुपस्थिति को लेकर कोर्ट ने नाराजगी जताई । राज्य शासन के अधिवक्ता ने बताया कि वीआइपी ड्यूटी में होने के कारण कोर्ट में उपस्थित नहीं हो पाए। अधिवक्ता की जानकारी के बाद कोर्ट ने जवाब के लिए मोहलत दी।

रायपुर के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में लाइसेंस को लेकर विवाद की स्थिति बनने के बाद बाबुओं ने पीड़ित के साथ मारपीट की और खमतराई थाना में झूठी शिकायत दर्ज करा दी। झूठी शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर लिया। पीड़ित ने जमानत के लिए याचिका दायर की है। मामले की सुनवाई के दौरान पीड़ित के अधिवक्ता ने बताया कि रायपुर के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में पदस्थ क्लर्क की मनमानी चलती है। वर्षों से एक ही जगह पर जमे हुए हैं और मनमानी करते हैं। कामकाज पर ध्यान नहीं देते। पीड़ित के साथ मारपीट की और उसी के खिलाफ ही झूठी शिकायत के आधार पर जुर्म दर्ज करा दिया है।

अधिवक्ता की जानकारी के बाद हाई कोर्ट ने खमतराई थाना प्रभारी,रायपुर के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी व राज्य शासन को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने का निर्देश दिया था। मामले की सुनवाई जस्टिस एनके व्यास के सिंगल बेंच में हुई। प्रकरण की सुनवाई के दौरान जस्टिस व्यास ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कीर्तिमान राठौर को जमकर फटकार लगाई है। कोर्ट ने वर्षों से एक ही जगह पर जमे स्टाफ को तत्काल प्रभाव से बदलने का निर्देश दिया है। आदेश का परिपालन करने के बाद जानकारी देने का निर्देश दिया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    COURT; कृषि अधिकारी को उम्र कैद की सजा, कॉलेज फ्रेंड से संबंध बनाए, नौकरी लगते ही शादी से किया इनकार

    दुर्ग, छत्तीसगढ के बालोद जिले के रहने वाले कृषि विस्तार अधिकारी देवनारायण साहू को रेप के आरोप में उम्रकैद की सजा हुई है. आरोपी ने शादी का झांसा देकर अपनी…

    SUICIDE; प्रेम कहानी का खौफनाक अंत!, ग्रामीण प्रेमी जोड़े ने शिशुपाल पर्वत से लगाई छलांग

    महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सरायपाली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां स्थित प्रसिद्ध शिशुपाल पर्वत के नीचे रविवार सुबह युवक-युवती की लाश मिली है।…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…