HOOLIGANISM ; कार की विंडो से युवक को लटकाकर तीन किलोमीटर तक घसीटा, दो गिरफ्तार

दुर्ग, एक बाइक को ठोकर मारने के बाद कार सवार रईसजादों ने बाइक सवार पीड़ित युवक की हत्या की कोशिश की। घटना के बाद जब पीड़ित युवक, आरोपियों से बात कर रहा था तो आरोपियों ने उसके हाथ को कार के विंडो ग्लास से दबा दिया और उसे तीन किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गए। रास्ते में आरोपियों ने उसे डिवाइडर और बिजली के पोल से टकराने की कोशिश की और अंत आरोपियों ने कार को अमर हाइट्स की बिल्डिंग में घुसा दिया। रास्ते भर में अलग अलग स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपियों की हैवानियत कैद हो गई। घटना की शिकायत के बाद दुर्ग कोतवाली पुलिस ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने और हत्या का प्रयास की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि गया नगर दुर्ग निवासी पीड़ित पलाश चंद्राकर (20) सोमवार की दोपहर में पटेल चौक के पास दुर्ग में खड़ा था। इसी दौरान कार क्रमांक सीजी-04 एनजे 5437 सवार आरोपियों ने उसकी बाइक को ठोकर मार दी। कार की ठोकर से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। जिसके बाद पीड़ित और कार सवार युवकों के बीच बहस शुरू हो गया। पीड़ित विंडो पर हाथ रखकर बात कर रहा था। इसी दौरान कार चालक ने विंडो का ग्लास चढ़ा दिया। जिससे पीड़ित पलाश चंद्राकर का हाथ उसमें फंस गया।

पीड़ित ने अपने को विंडो से छोड़ने की गुहार भी लगाई, लेकिन युवकों ने उल्टे कार को तेज रफ्तार में भगाना शुरू कर दिया। उसे पूरे रास्ते भर डिवाइडर और बिजली के खंभों से ठोकने का प्रयास करते रहे। पटेल चौक से गंजपारा होते हुए अंत में अमर हाइट्स की बिल्डिंग में कार को घुसा दिया। तब तक विंडो में फंसा पीड़ित अधमरा हो चुका था। घटना के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। वहीं उसके साथ बैठा आरोपी लोकेश मरकाम (20) निवासी तारालीम बेरला जिला बेमेतरा को पुलिस ने पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर कार चला रहे आरोपित जहीरूद्दीन (32) निवासी तारालीम बेरला जिला बेमेतरा की पहचान की गई और उसे भी गिरफ्तार किया गया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    AACTION; 5 लाख रुपए की कॉस्मेटिक सामग्री समेत 12 प्रकार की मशीनें और 8 प्रकार के कच्चे माल जब्त, तीन उत्पादों के नमूने जांच के लिए भेजे गए

    0 बिना वैध अनुज्ञप्ति कॉस्मेटिक उत्पादों का निर्माण करने वाली फर्म पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की कार्रवाई रायपुर, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, रायपुर की टीम ने बिना वैध निर्माण…

    SC;माफी दिल से मांगनी चाहिए, दिमाग से नहीं !, सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना सांसद संजय राउत को याद दिलाई जिम्मेदारी

    नईदिल्ली, एजेंसी, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत और न्यायपालिका के संबंध में की गई अपनी सार्वजनिक टिप्पणियों को लेकर शुरू…

    You Missed

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत