Asia Cup 2025: 10 सितंबर को भारत का पहला मैच, 8 टीमें खिताब के लिए टकराएंगी, भारतीय टीम को ग्रुप ए में जगह

 नई दिल्ली, इंतजार की घड़ियां खत्‍म होने वाली हैं। 9 सितंबर से एशिया कप 2025 का श्रीगणेश होगा। वहीं भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को करेगी। गत चैंपियन भारत एशिया कप 2025 की अपनी तैयारी के अंतिम चरण की शुरुआत शुक्रवार शाम दुबई स्थित आईसीसी अकादमी में एक फुल प्रैक्टिस सेशन के साथ करेगा।

शाम 6 बजे से 9 बजे तक होने वाला यह प्रशिक्षण, टूर्नामेंट से पहले टीम का पहला कलेक्टिव वर्कआउट होगा। पिछले टूर्नामेंटों के विपरीत इस बार भारत में कोई तैयारी शिविर आयोजित नहीं किया गया। इसके बजाय भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने खिलाड़ियों को अपने अभियान के पहले मैच से पहले अभ्यास सत्रों के लिए सीधे दुबई में एकत्रित होने को कहा है।

हेड कोच रवाना

भारतीय टीम ग्रुप में यूएई के लिए रवाना होने लगी है। कप्तान सूर्यकुमार यादव और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पहले ही रवाना हो चुके हैं। हेड कोच गौतम गंभीर गुरुवार शाम को मुंबई से दुबई पहुंचेंगे।उप कप्तान शुभमन गिल बेंगलुरु से टीम से जुड़ेंगे। खिलाड़ी अलग-अलग यात्रा करेंगे और अलग-अलग समय पर टीम से जुड़ेंगे। सभी सदस्यों को गुरुवार शाम तक दुबई में इकट्ठा होने के लिए कहा गया है। आधिकारिक तौर पर तैयारियां शुक्रवार से शुरू हो जाएंगी।

यूएई से भारत का पहला मैच

टूर्नामेंट मंगलवार 9 सितंबर को अबू धाबी में अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच होने वाले मैच से शुरू होगा। भारतीय टीम बुधवार, 10 सितंबर को दुबई में मेजबान संयुक्त अरब अमीरात से टकराएगी। इसके बाद टीम रविवार, 14 सितंबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से और फिर 19 सितंबर को ओमान से भिड़ेगी। इसके बाद 20 सितंबर से प्लेऑफ मुकाबले शुरू होंगे।एशिया कप के लिए भारत की टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, रिंकू सिंह। स्टैंडबाय खिलाड़ी: यशस्वी जायसवाल, प्रसिद्ध कृष्णा, वॉशिंगटन सुंदर, रियान पराग और ध्रुव जुरेल।

  • ग्रुप ए- भारत, पाकिस्‍तान, यूएई, ओमान
  • ग्रुप बी- श्रीलंका, बांग्‍लादेश, हांगकांग, अफगानिस्‍तान भारत का शेड्यूल
  • 10 सितंबर, भारत बनाम यूएई
  • 14 सितंबर, भारत बनाम पाकिस्तान
  • 19 सितंबर, भारत बनाम ओमान एशिया कप 2025 शेड्यूल
  • 9 सितंबर: अफगानिस्‍तान बनाम हांगकांग
  • 10 सितंबर: भारत बनाम यूएई
  • 11 सितंबर: बांग्‍लादेश बनाम हांगकांग
  • 12 सितंबर: पाकिस्‍तान बनाम ओमान
  • 13 सितंबर: बांग्‍लादेश बनाम श्रीलंका
  • 14 सितंबर: भारत बनाम पाकिस्‍तान
  • 15 सितंबर: श्रीलंका बनाम हांगकांग
  • 15 सितंबर: यूएई बनाम ओमान
  • 16 सितंबर: बांग्‍लादेश बनाम अफगानिस्‍तान
  • 17 सितंबर: पाकिस्‍तान बनाम यूएई
  • 18 सितंबर: श्रीलंका बनाम अफगानिस्‍तान
  • 19 सितंबर: भारत बनाम ओमान सुपर फोर का शेड्यूल इस प्रकार है
  • 20 सितंबर, बी1 बनाम बी2
  • 21 सितंबर, ए1 बनाम ए2
  • 23 सितंबर, ए2 बनाम बी1
  • 24 सितंबर, ए1 बनाम बी2
  • 25 सितंबर, ए2 बनाम बी2
  • 26 सितंबर, ए1 बनाम बी1
  • 28 सितंबर, फाइनल
  • Related Posts

    CRICKET; जीत और जीत का जश्न …

    हिंदुस्तान की क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार टी ट्वेंटी टूर्नामेंट का विश्वकप अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जीत लिया। 2024 में रोहित शर्मा और 2026 में सूर्य कुमार…

    T20; टीम इंडिया ने रचा इतिहास,भारत तीन बार T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम

    अहमदाबाद, भारत ने वो कर दिखाया, जो दुनिया की किसी टीम ने आज तक नहीं किया था. टीम इंडिया तीसरी बार टी-20 चैंपियन बनने वाली दुनिया की पहली टीम बन चुकी…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां