IT;आयकर के छापे में कंस्ट्रक्शन और फाइनेंस ब्रोकरों के ठिकानों से 2.5 करोड़ नगद व करोड़ों की हुंडी मिली

 रायपुर, टैक्स चोरी के संदेह आयकर विभाग द्वारा गुरुवार को रायपुर व राजनांदगांव के कंस्ट्रक्शन कारोबार व फाइनेंस ब्रोकर से जुड़े कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश दी। आयकर सूत्रों के अनुसार विभाग की यह कार्रवाई कुल सात ठिकानों पर चल रही है तथा इसमें 25 से ज्यादा आयकर अफसर शामिल है।आयकर विभाग द्वारा पहले दिन हुई इस कार्रवाई में अब तक विभाग ने कारोबारियों के ठिकानों से 2.5 करोड़ रुपये नगद व करोड़ों की हुंडी मिली है। आयकर अफसरों द्वारा कारोबारियों से नगद राशि के संबंध में कड़ी पूछताछ की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार आयकर की यह कार्रवाई कारोबारियों के ला विस्टा, कटोरा तालाब,देवेंद्रनगर, रामसागरपारा स्थित घर व आफिस के साथ ही राजनांदगांव के फाइनेंस ब्रोकर के ठिकानों पर दी गई। बताया जा रहा है कि विभाग द्वारा इन दिनों लगातार टैक्स चोरों पर निगाह बनाए हुए है और कार्रवाई कर रही है।

आयकर विभाग की यह कार्रवाई देर रात तक चलती रही और आयकर अधिकारियों ने आवश्यक कागजात जब्त किए और कारोबारियों से पूछताछ कर रही है। संभावना जताई जा रही है कि अगले एक दो दिनों में यह कार्रवाई पूरी हो जाएगी। सूत्रों के अनुसार काफी दिनों से आयकर की नजर इन पर थी। आयकर के साथ ही इन दिनों जीएसटी विभाग द्वारा भी लगातार कार्रवाई जारी है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    NEGLIGENCE;10 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रहीं अतिरिक्त मुख्य सचिव ऋचा शर्मा, करेंसी टावर में लापरवाही उजागर

    रायपुर, राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित करेंसी टावर में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब छत्तीसगढ़ शासन की अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) ऋचा शर्मा लिफ्ट में फंस गईं।…

    NAXALITE; सरकार का बड़ा फैसला, CPI-माओवादी और उसके 6 फ्रंट संगठनों पर एक साल का प्रतिबंध

    रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने नक्सल गतिविधियों में मदद करने वाले संगठनों पर एक्शन लेते हुए कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (माओवादी) और उसके 6 फ्रंट संगठनों पर लगे प्रतिबंध को एक…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……