SUICIDE;बॉयफ्रेंड की दो पुरानी गर्लफ्रेंड्स कॉल कर करती थी परेशान, इसलिए तंग आकर युवती ने दे दी जान

बिलासपुर, न्यायधानी में रहकर पढ़ाई करने वाली छात्रा की आत्महत्या मामले में नया मोड़ आया है. युवती के सुसाइड नोट से जो खुलासा हुआ है वो चौकाने वाला है. युवती का एक लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. लेकिन उसके बॉयफ्रेंड की दो और पुरानी गर्लफ्रेंड थीं. जो कॉल करके युवती को लगातार परेशान कर रही थीं. जिससे तंग आकर युवती ने आत्मघाती कदम उठाया. सुसाइड नोट से खुलासा होने के बाद पुलिस मामले में और गहराई से जांच में जुट गई है.

रायगढ़ के लैलूंगा निवासी युवती देववती राठिया (22 वर्ष) ने गुरुवार को किराए के माकन में लटकती हुई लाश मिली. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को जांच के दौरान मौके से सुसाइड नोट मिला. जिसमें युवती ने जिक्र किया था कि उसके प्रेमी की दो एक्स गर्लफ्रेंड लगातार फोन कर मृतिका को परेशान कर रही थीं. जिससे वह बेहद परेशान रहती थी और अंत में तंग आकर उसने फांसी लगा ली. बताया जा रहा है कि प्रेमी की पूर्व प्रेमिकाएं धरमजयगढ़ और मनेंद्रगढ़ की रहने वाली हैं. सिविल लाइन थाना पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है.

बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गंगानगर में 1 साल से किराए के मकान पर रह रही रायगढ़ निवासी छात्रा देववती राठिया (22 वर्ष) बीएड के साथ कंप्यूटर की कोचिंग कर रही थी. उसकी गुरुवार सुबह घर में फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिली. मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को अपने कब्जे में लिया. वहीं जांच के दौरान पुलिस ने घटना स्थल से सुसाइड नोट भी बरामद किया. जिसमें आत्महत्या के कारणों का पता चला है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; तस्कर मनीष अग्रवाल के घर मिला नोटों का खजाना, नोट गिनते-गिनते थक गई पुलिस

    महासमुंद, मंगलवार को पुलिस ने रेड की कार्रवाई कर मनीष अग्रवाल के घर से कुल 81 लाख की नकदी बरामद की. जब्त नोटों के बंडल को गिनने में पुलिस को कई…

    BSP; प्रबंधन ने कहा- जर्जर बीएसपी आवासों में रहना सुरक्षा के लिए गंभीर जोखिम, शीघ्र खाली करें

    0 अवैध कब्जों के विरुद्ध प्रवर्तन अनुभाग की कार्रवाई जारी, टाउनशिप को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने पर जोर दुर्ग, भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) प्रबंधन ने भिलाई टाउनशिप में जर्जर एवं…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी