JAIL;ओपन जेल में खुलेगा ITI, कैदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण

0 जेल विभाग और जन शिक्षण संस्थान के बीच हुआ MoU

रायपुर, जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं मुख्यालय और जन शिक्षण संस्थान, रायपुर के बीच 17 अगस्त 2026 को कौशल विकास प्रशिक्षण को लेकर समझौता ज्ञापन (MoU) निष्पादित हुआ। इस MoU के तहत ओपन जेल बेमेतरा सहित अन्य जेलों में निरुद्ध बंदियों को जन शिक्षण संस्थान द्वारा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कौशल विकास प्रशिक्षण के बाद कैदियों का असेसमेंट किया जाएगा। सफल अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर डीजी जेल हिमांशु गुप्ता, एआईजी जेल अमित शांडिल्य और जन शिक्षण संस्थान के डायरेक्टर अतुल सिंह उपस्थित रहे।

ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बताया कि ओपन जेल बेमेतरा में ITI खोला जाएगा। प्रथम चरण में फैब्रिकेशन ट्रेड खोला जाएगा। फैब्रिकेशन ट्रेड में वेल्डिंग, मेटल कटिंग, शेपिंग इत्यादि सम्मिलित हैं। इसके बाद अन्य ट्रेड (व्यवसाय) भी खोले जाएंगे। इस पहल से बंदियों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अभी किसी भी जेल में ITI संचालित नहीं है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    PWD; मंत्री अरुण साव बोले- ढाई सालों में 1285 सड़कों, 247 पुलों और 42 भवन निर्माण कार्य के लिए 12,666 करोड़ की स्वीकृति

    0 लोक निर्माण से छत्तीसगढ़ निर्माण” के मूलमंत्र के साथ अधोसंरचना विकास को दे रहे नई गति रायपुर.उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने आज नवा रायपुर स्थित…

    RTO; परिवहन आरक्षकों के 50 पदों पर भर्ती के लिए 250 दावेदारों का चयन, शारीरिक मापदंड परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन जल्द

    रायपुर, परिवहन विभाग में परिवहन आरक्षकों के 50 पदों पर भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया है। परिवहन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार