RMC; संपत्तिकर जमा करने एक माह की विशेष छूट, 30 अप्रैल अंतिम तिथि

0 राजस्व विभाग के कर्मचारियों को घर-घर जाकर संपत्तिकर संग्रहण करने एवं नागरिकों को आनलाईन भुगतान करने प्रोत्साहित करने के आदेश                                                                                        
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा दिये गये आदेशानुसार नगरीय निकायों के अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर क्षेत्र में इस वर्ष संपत्तिकर तथा विवरणी जमा करने हेतु अंतिम तिथि में 30 दिवस की विशेष छुट प्रदान करते हुए शासन द्वारा 30 अप्रैल 2025 अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। नगरीय निकायों में संपत्तिकर व विवरणी जमा करने हेतु निर्धारित अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 निर्धारित है।

वित्तीय वर्ष 2024-25 में लोकसभा निर्वाचन कार्य, निकायो का परिसीमन कार्य, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य तथा स्थानीय निकायों का निर्वाचन आदि में आचार संहिता भी प्रभावी रही। उक्त कार्यो में निकायों के अधिकारी, कर्मचारी भी संलग्न रहे। फलस्वरूप राजस्व आय संग्रहण की कार्यवाही प्रभावित हुई है। इस पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेशानुसार नगरीय निकायों को इस वर्ष निर्धारित अंतिम तिथि में 30 दिवस की विशेष छूट दी गई है। शासन के आदेशानुसार नगरीय निकायों के अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर के राजस्व विभाग के समस्त कर्मचारियों द्वारा घर-घर जाकर संपत्तिकर संग्रहण करने एवं नागरिको को आनलाईन भुगतान करने हेतु प्रोत्साहित किये जाने के आदेश दिये गये हैँ।

  • Related Posts

    HOLY DAY ; सराकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, रायपुर जिले में तीन स्थानीय छुट्टियां घोषित

    रायपुर, त्योहारी सीजन को देखते हुए रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर की…

    SUSPEND;बिना सूचना छात्र के आश्रम से अनुपस्थित रहने पर अधीक्षक निलंबित, एसडीएम सोनहत को पूरे प्रकरण की जांच

    0 कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने जताई नाराजगी’ अंबिकापुर, सरगुजा अंचल के कोरिया जिले के आदिवासी बालक आश्रम मझारटोला में छात्र के बिना सूचना अनुपस्थित पाए जाने तथा इसकी जानकारी…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी