RDA;फ्लैट् की पूरी राशि जमा कर रजिस्ट्री नहीं कराने वालों के फ्लैट्स होगें निरस्त

0 कौशल्या माता विहार योजना; आरडीए पर देखरेख और सुरक्षा खर्च का बढ़ता बोझ

रायपुर, कौशल्या माता विहार योजना (कमल विहार) में जिन आवंटितों ने फ्लैट्स की संपूर्ण राशि जमा करा दी किन्तु रजिस्ट्री करवा कर कब्जा नहीं ले रहे हैं। ऐसे आवंटितियों के फ्लैट्स निरस्त कर दिए जाएगें । ऐसे आवंटितियों को को रजिस्ट्री करवाने के लिए पहले सूचना दी जाएगी। यदि वे रजिस्ट्री नहीं करते हैं तो उनके फ्लैट्स निरस्त करने की कार्रवाई रायपुर विकास प्राधिकरण व्दारा की जाएगी। फ्लैट्स बन जाने के बाद प्राधिकरण को ऐसे आवंटितियों के फ्लैट्स की देखरेख व सुरक्षा में अतिरिक्त व्यय करना पड़ रहा है जिससे प्राधिकरण को हर महीने अतिरिक्त आर्थिक बोझ सहना पड़ रहा है। 
सीईओ ने फ्लैटों में जा कर निवासियों से पूछा – कोई समस्या तो नहीं..
प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुन्दन कुमार ने आज चार घंटे तक कौशल्या माता विहार योजना का सघन दौरा कर किया। उन्होंने तकनीकी, राजस्व शाखा के अधिकारियों और कर्मचारियों से फ्लैट्स की समस्याओं के बारे जानकारी ली। वे निवासरत लोगों के फ्लैट्स में गए और उनसे पूछा कि “उन्हें यहां कोई समस्या तो नहीं है ? ” इस पर लोगों ने नालियों, सीपेज, साफ सफाई और स्ट्रीट लाईट नहीं जलने की समस्या बताई । जिस पर श्री कुमार ने तकनीकी अधिकारियों को निर्देश दिया कि मुख्य सड़कों पर नियमित रुप से लाईट जले यह सुनिश्चित किया जाए। शिकायतकर्ता ने जो शिकायत की है उस स्ट्रीट लाईट को आज शाम से शुरु कर दें। उन्होंने निवासियों की मांग पर फ्लैट्स के पानी की पाईप लाईन में वाल्व लगाने का भी निर्देश दिया। जिन घरों में निर्माण की समस्याएं है उन्हें ठेकेदार के डिफेक्ट लाईबिल्टी पीरियड़ के अन्तर्गत होने के कारण सुधार कार्य कराने का भी निर्देश दिया।
आरडीए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने योजना के विभिन्न सेक्टरों में निर्मित फ्लैट्स का निर्माण कार्यों का भी अवलोकन किया तथा योजना में निर्मित ईड्ब्लूएस, एलआईजी फ्लैट्स के आवंटन की स्थिति, रिक्त फ्लैट्स, निवासरत फ्लैट्स की संख्या से भी अवगत हुए। अधिकारियों ने उन्हें बताया गया कि रिक्त फ्लैट्स का विक्रय विज्ञापन के माध्यम से किया जा रहा है। स्थल निरीक्षण के दौरान सेक्टर – 2 में निर्माणाधीन रोहाऊस के 32 मकानों का भी अवलोकन किया गया। कार्य में देरी कारण उपस्थित ठेकेदार को फटकार लगाई और 18 अप्रैल तक मकानों का निर्माण कार्य पूर्ण करने हेतु लिखित सहमति ली गई।                                                                                            

  • Related Posts

    HOLY DAY ; सराकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, रायपुर जिले में तीन स्थानीय छुट्टियां घोषित

    रायपुर, त्योहारी सीजन को देखते हुए रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर की…

    SUSPEND;बिना सूचना छात्र के आश्रम से अनुपस्थित रहने पर अधीक्षक निलंबित, एसडीएम सोनहत को पूरे प्रकरण की जांच

    0 कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने जताई नाराजगी’ अंबिकापुर, सरगुजा अंचल के कोरिया जिले के आदिवासी बालक आश्रम मझारटोला में छात्र के बिना सूचना अनुपस्थित पाए जाने तथा इसकी जानकारी…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी