Lok Sabha Election; ‘INDI’ गठबंधन के अध्यक्ष बने मल्लिकार्जुन खरगे, बिहार के CM नीतीश कुमार ने ठुकराया संयोजक का प्रस्ताव

नई दिल्ली,एजेंसी, लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी पार्टियां अब तेजी से अपनी रणनीति बनाने में जुट गई है। आज इंडी गठबंधन के दलों ने सीट-बंटवारे के एजेंडे पर बैठक की। इसी के साथ बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को इंडी गठबंधन का अध्यक्ष नियुक्त करने पर मुहर लगी।

 भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भागीदारी और गठबंधन  से संबंधित अन्य मामलों की समीक्षा के लिए ‘इंडिया’ के नेताओं ने गठबंधन के संयोजक के नाम पर भी चर्चा की। बैठक में संयोजक के नाम के लिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा गया था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को विपक्षी गठबंधन ‘INDI’ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में भाग लिया। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके नेता एमके स्टालिन और पार्टी नेता कनिमोझी करुणानिधि चेन्नई में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में शामिल हुए।

जेडीयू नेता संजय झा ने कहा कि बैठक के दौरान कांग्रेस ने नीतीश कुमार को संयोजक बनाने का प्रस्ताव रखा। लेकिन इसपर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि कांग्रेस के ही किसी नेता को इंडी गठबंधन का अध्यक्ष बनना चाहिए। संजय झा ने कहा कि नीतीश कुमार ने संयोजक बनने के लिए अभी किसी भी तरह से सहमति नहीं दी है।नीतीश कुमार ने मीटिंग में कहा कि मेरी किसी पद में कोई दिलचस्पी नहीं है। हम चाहते हैं कि विपक्ष का यह गठबंधन एकजुट रहे। यह जमीनी स्तर पर काम करे। उन्होंने कहा कि जरूरी है कि गठबंधन में शामिल दलों में एकजुटता बनी रहे।

कांग्रेस और AAP में भी हुई थी बैठक

इससे पहले सीट बंटवारे को लेकर शुक्रवार शाम कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेताओं के बीच बैठक हुई थी। सूत्रों के मुताबिक मुकुल वासनिक के घर पर यह बैठक करीब दो घंटे तक चली और दोनों दलों के नेताओं ने इस मुलाकात को सकारात्मक कदम बताया। इससे पहले कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शुक्रवार को बताया था कि बैठक में 14 जनवरी से मणिपुर में शुरू होने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा में गठबंधन दलों की भागीदारी पर भी चर्चा होगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    DEATH; कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मौत, 1984 दंगों में मिली थी उम्रकैद की सजा

    नईदिल्ली, कांग्रेस के पूर्व सांसद और 1984 के दंगों में उम्रकैद की सजा काट रहे सज्जन कुमार की मौत हो गई है. सूत्रों के मुताबिक, उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल…

    POLITICS; मोहन भागवत के दौरे के पहले अमेरिका में USCIRF ने उठाई मांग ‘RSS पर बैन और उनके नेताओं को न दिया जाए सम्‍मान…

    नईदिल्ली, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर कई बार अलग-अलग तरह की बयानबाजी की गई है. देश के कई हिस्सों में उनके सार्वजनिक कार्यक्रमों पर भी रोक लगाई गई थी. हालांकि…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार