PWD; डिप्टी सीएम साव ने बस्तर में सड़क निर्माण में गड़बड़ी की जांच कराने बनाई कमेटी

रायपुर, छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बस्तर के नारायणपुर-सोनपुर-मरोड़ा मार्ग में पीडब्लूडी के निर्माणाधीन सड़क में गुणवत्ताहीन निर्माण पर जांच कमेटी बनाई है। मामले में अधिकारियों को संज्ञान लेने आदेशित किया था, जिसमें सड़क निर्माण में हुई लापरवाही पर जांच कमेटी गठित की गई है।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सोशल मीडिया पोस्ट कर आदेश कॉपी सार्वजनिक करते हुए विभागीय जांच की जानकारी दी।सोशल मीडिया पोस्ट में उप मुख्यमंत्री साव ने लिखा – माओवाद और भ्रष्टाचार वाद दोनों का समूल नाश निश्चित है “विष्णु के सुशासन” में! बस्तर के नारायणपुर-सोनपुर-मरोड़ा मार्ग में एलडब्लूई योजना अन्तर्गत निर्माणाधीन सड़क में लापरवाही और गुणवत्ताहीन कार्य की जानकारी मिली थी। 

विभाग के अधिकारियों को कल सुबह ही तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे, शाम में जांच कमेटी का गठन कर कार्रवाई सुनिश्चित कर दी गई।  “बस्तर के विकास के रोडमैप में कोई भी बाधा आए, उस पर शासकीय बुलडोजर चला दिया जाएगा।बता दें कि बीते दिनों उप मुख्यमंत्री साव की सजगता और विभागीय जांच के आदेश के बाद ही सड़क भ्रष्टाचार में लिप्त सुरेश चंद्राकर तथाकथित कांग्रेस कार्यकर्ता के भ्रष्टाचार का भंडाफोड़ हुआ था, पीडब्ल्यूडी ने ठेकेदार सुरेश चंद्राकर पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उसका लाइसेंस रद्द कर दिया था साथ ही अधिकारियों एवं ठेकेदार पर पुलिसिया कार्रवाई भी करवाई थी। उप मुख्यमंत्री साव लापरवाही और भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार आक्रामक मूड में दिखाई दे रहे हैं।

  • Related Posts

    FESTIVAL; राज्य के 43 जनजातियों और उपजातियों की संस्कृति, परिधान और चित्रकला का प्रदर्शन 13 से

    *नवा रायपुर में परम्परा से पहचान तक ‘आदि परब-2026’ का दो दिवसीय आयोजन 13 मार्च से, छत्तीसगढ़ सहित मध्यप्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र और झारखंड के जनजातीय कलाकार होंगे शामिल रायपुर,…

    FOOD; छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी

    खाद्य सचिव श्रीमती रीना कंगाले ने आयल कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए निर्देश, शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर 1800-233-3663 जारी रायपुर, छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?