CRIME; तहसीलदार को ऑटो सवारों ने ही लूट लिया, शाम को टहलने निकले थे

दुर्ग, बालोद जिला मुख्यालय में शनिवार शाम को एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसमें तहसीलदार आशुतोष शर्मा से चाकू की नोक पर 6,500 रुपये की लूट की गई। यह वारदात तब हुई जब तहसीलदार अपने घर से पैदल टहलने निकले थे। ऑटो में सवार चार अज्ञात लोगों ने रास्ता पूछने के बहाने उन्हें अपने वाहन में बिठाया और फिर चाकू दिखाकर न केवल नकदी लूटी, बल्कि उनके पर्स में रखे महत्वपूर्ण पहचान पत्र भी ले गए।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चारों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धारा के तहत एफआईआर दर्ज की है। तहसीलदार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और ऑटो का नंबर भी नोट किया, जिसके आधार पर जांच शुरू की गई है।

रास्ता पूछने के बहाने ऑटो में बिठाया

तहसीलदार आशुतोष शर्मा ने अपनी शिकायत में बताया कि शनिवार शाम करीब 5:30 बजे वे अपने घर से टहलने के लिए निकले थे। वे जयस्तंभ चौक से मधु चौक की ओर पैदल जा रहे थे, तभी 5:45 बजे कांग्रेस भवन के सामने एक ऑटो रुका। ऑटो में चार लोग सवार थे, जिसमें दो आगे और दो पीछे बैठे थे। ऑटो सवारों ने उनसे स्टेट बैंक का रास्ता पूछा। तहसीलदार ने उन्हें बताया कि स्टेट बैंक लगभग आधा किलोमीटर आगे दाहिनी ओर है। इसके बावजूद, ऑटो सवारों ने रास्ता समझ न आने की बात कहकर उन्हें अपने साथ बैठने को कहा। सहयोग की भावना से तहसीलदार पीछे की सीट पर बैठ गए।

चाकू दिखाकर लूटा पर्स

ऑटो के चलते ही पीछे बैठे एक मोटे युवक ने छोटा चाकू निकालकर तहसीलदार को धमकाया और पर्स मांगा। डर के कारण तहसीलदार ने अपना पर्स दे दिया, जिसमें 6,500 रुपये नकद, एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तहसीलदार का परिचय पत्र था।

  • Related Posts

    HC; बुजुर्ग मां को प्रताड़ित करने पर बेटे-बहू घर से बेदखल, हाईकोर्ट ने ट्रिब्यूनलों के आदेश को सही ठहराया…

    बिलासपु,  हाईकोर्ट ने एक प्रताड़ित बुजुर्ग मां के हक में अहम फैसला सुनाते हुए उसके बेटे और बहू की घर से बेदखली पर मुहर लगा दी है। हाईकोर्ट की सिंगल…

    ACTION; नकटी के बाद अब तूता गांव की बारी!, कई परिवार को जारी हुआ बेदखली का नोटिस, गांव में दहशत का माहौल

    रायपुर, नवा रायपुर के नकटी गांव में मकान टूटने के बाद ग्रामीण कांग्रेस नेताओं के साथ मुख्यमंत्री आवास के गेट पर धरने पर बैठे रहे। रात तक यह सियासी घमासान…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’