दुर्ग, छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक सनसनी मामला सामने आया है। यहां एक खेत में बोरी में बंद मिली लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। महिला ने अपने पति और देवर के साथ मिलकर युवक की हत्या की थी। पुलिस ने महिला, उसके पति और देवर को गिरफ्तार किया है। युवक का महिला के साथ अवैध संबंध था। युवक के पास महिला का आपत्तिजनक वीडियो था जिस कारण से वह महिला को ब्लैकमेल करता था।
पुलिस की पूछताछ में महिला ने बताया कि युवक आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर जबरन कई बार संबंध बनाया था। महिला इस घटना के बाद से परेशान थी। जिसके बाद उसने युवक के हत्या का प्लान बनाया। महिला ने पुलिस को बताया कि घटना वाली रात भी युवक ने सेक्स करने प्रेशर बना रहा था। युवक की डिमांड से परेशान होकर महिला ने उसे अपने घर सेक्स के लिए बुलाया। जैसे ही युवक घर पहुंचा महिला ने उसके सिर पर लोहे की राड से हमला कर दिया। इससे युवक की मौत हो गई। इसके बाद महिला के पति और देवर ने लाश को ठिकाने लगाने और सबूत को मिटाने में उसकी मदद की। तीनों शव को बोरी में भरकर सोंढा गांव के पास फेंक आए।

क्या है मामला
घटना कवर्धा जिले के पांडातराई थाना क्षेत्र के सोंढा गांव की है। मृतक की पहचान बैहरसरी निवासी 23 वर्षीय कोमल वर्मा के रूप में हुई हुई। 28 मई को युवक अपने घर से निकला था लेकिन लौटकर नहीं आया। जिसके बाद उसके परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। अगले दिन पुलिस को खेत में एक लाश मिली। जिसकी पहचान कोमल वर्मा के रूप में हुई। पुलिस ने युवक की कॉल डिटेल्स निकाली तो उसकी आखिरी बार मंदाकिनी वर्मा से बात हुई थी। इसके बाद पुलिस ने मंदाकिनी वर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस की सख्ती के सामने वह टूट गई और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने इस मामले में मंदाकिनी के पति और देवर को भी गिरफ्तार कर लिया है।







