POLITICS;मंत्री टंकराम वर्मा बोले- बघेले के ‘बोरे बासी’ में भी भ्रष्टाचार कांग्रेस का अक्षम्य अपराध

रायपुर, छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने बोरे-बासी दिवस के महज एक साल (सन् 2023) के आयोजन में हुए करोड़ों रुपए के घोटालों के खुलासे पर कांग्रेस और उसकी पिछली भूपेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। श्री वर्मा ने कहा कि यह खुलासा बताता है कि भूपेश सरकार ने भ्रष्टाचार की सारी हदें पार करके रख दी थीं और जहाँ मौका मिला, वहाँ सरकारी खजाने में डाका डालते हुए जन-धन की खुली लूट मचाकर प्रदेश का बेड़ा गर्क करके रख दिया। भूपेश सरकार ने ‘छत्तीसगढ़िया’ का ढिंढोरा तो खूब पीटा लेकिन छत्तीसगढ़ के खान-पान, रहन-सहन और संस्कृति को कलंकित कर छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

इन दिनों भ्रष्टाचार को लेकर किए जा रहे प्रलाप को मिथ्याचारिता की पराकाष्ठा बताते हुए प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भ्रष्टाचार पर कुछ भी बोलने का नैतिक अधिकार नहीं रह गया है। बघेल के बोरे-बासी दिवस में सिर्फ एक दिन में हुए खर्च के दस्तावेज से साफ हो गया है कि भ्रष्टाचार किस हद तक कांग्रेस और उसके नेताओं के डीएनए में रचा-बसा था। भ्रष्टाचार का अंतहीन सिलसिला जिस भूपेश सरकार की सरपरस्ती में चला, आज बघेल भाजपा की प्रदेश सरकार पर किस मुँह से भ्रष्टाचार का मिथ्या दोष मढ़ रहे हैं?

श्री वर्मा ने कहा कि बोरे-बासी खाना सिखाने के 5 घंटे के एक दिन कार्यक्रम में 8.14 करोड़ रु. खर्च कर दिए गए! 1.10 करोड़ रुपए में बनाए गए 6 डोम में 75 लाख रुपए का खाना परोसा गया, 27 लाख रुपए का पानी पिलाया गया, 13 लाख रुपए की छाछ आई और 82 लाख रुपए की टोपी पहनाई गई। यह तो सिर्फ 2023 के एक दिन का लेखा-जोखा है, इससे पहले के 2019 से 2022 तक के चार सालों का हिसाब लगना तो अभी बाकी है।

श्री वर्मा ने इस बात पर हैरानी जताई कि इस कार्यक्रम में खर्च के जो कागज बोल रहे हैं, और जो हकीकत सामने आई है, उससे भ्रष्टाचार की सारी पोल खुल गई है। सूचना के अधिकार से इस कार्यक्रम के दस्तावेज निकाले गए तो पता चला कि इस कार्यक्रम में मजदूर महज 15 हजार आए थे। 5 रुपए बोतल वाला पानी 18 रुपए में खरीदा गया। 6 की जगह सिर्फ 4 डोम बने थे। 150 अतिथियों को 10-10 हजार रुपए का मोमेंटो दिया गया, जिसकी कीमत 4 हजार रुपए है। कुर्सियाँ भी 10-12 हजार ही लगी थीं।

  • Related Posts

    BJP; भाजपा विधायक दल की बैठक में बजट सत्र में पेश होने वाले विधेयकों पर हुआ मंथन, बंगाल और असम चुनाव को लेकर बनी रणनीति

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास नवा रायपुर में हुई। बैठक में आगामी विधानसभा सत्र की रणनीति और…

    POLITICS; 17 को कांग्रेस करेगी विधानसभा का घेराव, मनरेगा बचाओ संग्राम पर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल

    रायपुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मनरेगा बचाओ संग्राम तथा प्रदेश के स्थानीय मुद्दो बिजली के दाम में बढ़ोत्तरी, किसानो से धोखा, धान खरीदी पर वादा खिलाफी,…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां