NAXALITE;अमित शाह के बस्तर प्रवास के बीच 86 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण,मोबाइल टावर में आगजनी

जगदलपुर, गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे के बीच ही शनिवार को तेलंगाना में 86 नक्सलियों ने हथियार डालकर आत्मसमर्पण कर दिया हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, भद्राद्रि कोतागुडेम मल्टी जोन -1 के आईजी चंद्रशेखर रेड्डी के समक्ष कोठागुडेम के हेमचंद्रपुरम पुलिस मुख्यालय पहुंचकर 86 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। 

बताया जा रहा है कि, जिन 86 माओवादी पार्टी सदस्यों ने भद्राद्री कोठागुडेम जिले और मुलुगु जिले की पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है वे छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। कुल 86 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है, जिनमें 66 पुरुष और 20 महिलाएं शामिल हैं। आईजी चंद्रशेखर रेड्डी ने कहा कि, इन माओवादियों ने तेलंगाना सरकार द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन चेयुथा कार्यक्रम के तहत आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वालों को तत्काल सहायता के रूप में 25 हजार रुपये दिए गए हैं।

मोबाइल टावर में आगजनी

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक बीजापुर जिले के चिन्नाकवाली में नक्सलियों ने देर रात मोबाइल टावर में आगजनी की है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर और दंतेवाड़ा दौरा से ठीक पहले देर रात घटना को अंजाम दिया गया है. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंची है और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है. पुलिस का कहना है कि लगातार सर्चिंग और नक्सल ऑपरेशन की वजह से नक्सली बौखलाए हुए हैं और आईईडी ब्लास्ट के साथ ही आगजनी जैसी वारदात के जरिए अपनी मौजूदगी दर्ज कराकर इलाके में दहशत फैलाने का काम कर रहे हैं.

पुलिस का यह भी कहना है कि नक्सलियों के बड़े लीडर आत्मसमर्पण कर रहे हैं या गिरफ्तार हो रहे हैं. ऐसे में नक्सली खुद दहशत में हैं लेकिन अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए वो इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं.

  • Related Posts

    SUICIDE; पहले करंट से पति की मौत, फिर सदमे में पत्नी ने दी जान, गांव में पसरा मातम

    बिलासपुर, न्यायधानी के ग्रामीण इलाके में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक दिन पहले पति की करंट लगने से मौत के बाद सदमे में पत्नी ने…

    CRIME; ‘3 दिन से खाना नहीं खाया, पापा मुझे ले जाओ’ ट्विशा के बाद ग्वालियर की पलक की मौत से मचा हड़कंप!

    भोपाल, एमपी में नवविवाहित दुल्‍हनों की संदिग्ध मौत का एक दर्दनाक और खौफनाक सिलसिला शुरू होता दिखाई दे रहा है. राजधानी भोपाल में ट्विशा शर्मा के बाद अब ग्वालियर से…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…