SATTA APP; बैटिंग एप पर हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी- ‘लोग मेहनत से नहीं, शॉर्टकट से पैसा कमाना चाहते हैं’…

0 राज्य शासन से शपथ पत्र में मांगा जवाब, केंद्र सरकार को भी जारी हुआ नोटिस

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में तेजी से फैल रहे ऑनलाइन सट्टेबाजी एप्स के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति अरविंद वर्मा की युगलपीठ ने सुनवाई के दौरान गृह विभाग के सचिव, राज्य शासन और केंद्र सरकार से हलफनामे के जरिए जवाब मांगा है।

याचिका रायपुर निवासी सुनील नामदेव द्वारा अधिवक्ता अमृतो दास के माध्यम से दायर की गई है। इसमें राज्य में संचालित विभिन्न ऑनलाइन बेटिंग एप्स की वैधता और उन पर की गई कार्रवाई पर सवाल उठाए गए हैं।याचिकाकर्ता का कहना है कि राज्य शासन ने भले ही ऑनलाइन सट्टेबाजी पर प्रतिबंध लगाया हो, परंतु कई एप्स आज भी खुलेआम चल रहे हैं, विशेषकर आईपीएल जैसे आयोजनों के दौरान इनका प्रचलन और अधिक बढ़ जाता है।

जनहित याचिका में यह भी मांग की गई है कि ऐसे एप्स की निगरानी के लिए एक स्थायी तंत्र गठित किया जाए ताकि भविष्य में युवाओं को इस अवैध गतिविधि से बचाया जा सके।

अच्छे-बुरे दोनों तरह के लोग…

कोर्ट ने स्पष्ट किया कि शासन यदि किसी विषय पर अनुमति देता है, तो उसकी निगरानी की भी पूरी जिम्मेदारी शासन की ही बनती है। चीफ जस्टिस ने टिप्पणी करते हुए कहा, आज का युग अलग है। अच्छे और बुरे दोनों तरह के लोग हैं। लोग मेहनत से नहीं, शार्टकट से पैसा कमाना चाहते हैं। सरकार को यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई उस बारीक रेखा को पार न करे, जो वैधता और अवैधता के बीच है। महाधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि शासन द्वारा कई वेबसाइट्स और एप्स को ब्लॉक किया गया है, जो लोगों को सट्टा लगाने के लिए प्रेरित करते हैं।

इस पर कोर्ट ने कहा कि जो एप्स अब भी राज्य में सक्रिय हैं, उन्हें भी चिन्हित कर नियमन की जरूरत है। मुख्य न्यायाधीश ने इस दौरान सुप्रीम कोर्ट के उस हालिया निर्णय का भी हवाला दिया, जिसमें फर्जी विज्ञापनों और उनके गलत दावों पर सर्वोच्च अदालत ने संज्ञान लिया था। कोर्ट ने कहा कि जब लोग बिना श्रम के धन अर्जित करने के ऐसे प्रयासों में लिप्त होते हैं, तो यह समाज और अर्थव्यवस्था दोनों के लिए चिंता का विषय बनता है।

एक बेटिंग एप बना पक्षकार

सुनवाई के दौरान एक ऐसे बेटिंग एप को भी पक्षकार बनाया गया है, जो फिलहाल राज्य में सक्रिय रूप से संचालित किया जा रहा है। कोर्ट ने इस एप के संचालन और कानूनी स्थिति पर भी जवाब तलब किया है।

  • Related Posts

    CRIME; तस्कर मनीष अग्रवाल के घर मिला नोटों का खजाना, नोट गिनते-गिनते थक गई पुलिस

    महासमुंद, मंगलवार को पुलिस ने रेड की कार्रवाई कर मनीष अग्रवाल के घर से कुल 81 लाख की नकदी बरामद की. जब्त नोटों के बंडल को गिनने में पुलिस को कई…

    BSP; प्रबंधन ने कहा- जर्जर बीएसपी आवासों में रहना सुरक्षा के लिए गंभीर जोखिम, शीघ्र खाली करें

    0 अवैध कब्जों के विरुद्ध प्रवर्तन अनुभाग की कार्रवाई जारी, टाउनशिप को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने पर जोर दुर्ग, भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) प्रबंधन ने भिलाई टाउनशिप में जर्जर एवं…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी