FRAUD; CBI जांच का डर दिखाकर सरकारी डॉक्टर को लगाया 6 लाख का चूना, वकील के खिलाफ जुर्म दर्ज

गरियाबंद, जिला अस्पताल में पदस्थ एक वरिष्ठ डॉक्टर से कथित रूप से CBI जांच और गिरफ्तारी की धमकी देकर 6 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ठगी का अहसास होने के बाद डॉक्टर कोतवाली थाने पहुंचे और पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने आरोपी अधिवक्ता के खिलाफ FIR दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित डॉक्टर का नाम वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बिपिन अग्रवाल (66 वर्षीय) है, जिनकी पहचान अधिवक्ता राकेश मिश्रा से पहले से थी। अगस्त महीने में मिश्रा ने डॉक्टर को बताया कि उनके खिलाफ CBI में शिकायत हो चुकी है, लेकिन उसने भरोसा दिलाया कि “मैं सब संभाल लूंगा।”पहचान के नाते डॉक्टर ने भरोसा कर लिया। वकील की बातों में आकर डॉक्टर ने 21 और 22 अगस्त को राकेश मिश्रा के बेटे के खाते में कुल 6 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। कुछ समय बाद जब डॉक्टर को शक हुआ, तो उन्होंने खुद जानकारी जुटाना शुरू किया।

जल्द ही उन्हें पता चला कि CBI में उनके खिलाफ कोई शिकायत दर्ज ही नहीं हुई है। यहीं से डॉक्टर को ठगी का अहसास हुआ। डॉक्टर ने जब राकेश मिश्रा से पैसे लौटाने को कहा, तो वह टालमटोल करने लगा। आखिरकार थक-हारकर डॉक्टर कोतवाली पहुंचे और लिखित शिकायत दी।

एडिशनल एसपी जितेंद्र चंद्राकर ने बताया कि शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ कि वकील ने जान-पहचान का गलत फायदा उठाकर डॉक्टर से जबरन रकम ऐंठी। इस आधार पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी वकील राकेश मिश्रा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अब आगे की जांच जारी है।

  • Related Posts

    ACCIDENT; ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार 3 युवकों की मौत, चालक फरार

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हो रहे सड़क हादसों में लोगों की जान जा रही है। इसी कड़ी में…

    CRIME; दो पक्षों में विवाद के बाद बिलासपुर में देर रात भयंकर बवाल… भारी पुलिस बल तैनाती के बाद धारा 144 लागू

    बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में सोशल मीडिया पर हिंदू विरोधी कमेंट्स को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. तनाव बढ़ने के बाद पथराव हो गया. बीच-बचाव करने पहुंची…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….