MURDER;होली के दिन राजधानी में मर्डर,चाकू से गोदकर युवक की हत्‍या, 12 से अधिक वार किए

 रायपुर,  होली के दिन राजधानी रायपुर के भठागांव इलाके में एक युवक की हत्या की खबर सामने आई है। चाकू से गोदकर युवक की निर्मम हत्या की गई। पूरे शरीर पर 12 से ज्यादा वार किए गए। बताया जाता है कि भाठागाव BSUP कॉलोनी निवासी मोहित सोनकर की लाश इलाके भाठागाव में पड़ी मिली। हत्या का कारण अज्ञात है।

राजधानी रायपुर के भाठागांव इलाके में एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। हत्या के तरीके को देखकर पुलिस और देखने वाले भी हैरान है क्योकि उसके पुरे शरीर पर 12 से ज्यादा वारकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। वारदात के बाद अज्ञात आरोपी फरार है।

पुलिस के मुताबिक स्थानीय राहगीरो ने पुलिस को सुचना दी गई कि सोनकर बाडी के पास एक लाश पडी हुई है तब पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की पहचान मोहित सोनकर के रूप में की। मृतक के शरीर पर करीब 12 से अधिक वारकर उसको मौत के घाट उतारा गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए एम्स अस्पताल रवाना किया जहां पीएम के बाद शव को परिजनो को सौंप दिया गया।

परिजनों के मुताबिक आज परिजनो को सूचना दी गई कि उसकी हत्या कर दी गई। मृतक मोहित सोनकर घर से अलग भाठागांव बीएसयूपी कॉलोनी में रहता था और वही शराब भट्टी के आसपास हम्माली समेत दीगर काम करता था। मृतक की मां ने बेटे के हत्यारा को जल्द गिरफ्तार कर कडी सजा की गुहार लगाई है।

जानकारों के मुताबिक युवक की जिस बेरहमी से धारदार हथियार से हत्या की गई है उससे हत्या करने वाले के नशे में होने, अवैध संबंध या किसी पुरानी रंजिश के चलते हत्या करने की आशंका ज्यादा नजर आ रही है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    STRIKE; विधायक के 2 समर्थकों ने थाने में किया सरेंडर, हटाए जाएंगे SDM और नायब तहसीलदार!

    अंबिकापुर, सरगुजा के  सीतापुर के राजापुर उप तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार तुषार मानिक से मारपीट के आरोप में विधायक और उनके 10 समर्थकों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था।…

    FIRE;मालवीय नगर अग्निकांड में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा,अब तक 17 विदेशियों समेत 21 की मौत

    0 मौत की चिंगारी कहां से भड़की? मालवीय नगर का एक होटल कैसे बन गया कब्रगाह नईदिल्ली, दिल्ली के मालवीय नगर स्थित बहुमंजिला होटल में आग से हड़कंप मच गया…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…