MURDER; भाभी से अवैध संबंध रखने वाले युवक की चाकू मारकर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग, भिलाई के खुर्सीपार के मिनीमाता नगर में रविवार की रात एक युवक की हत्या कर दी गई। बाइक सवार तीन युवक मौके पर पहुंचे और एक युवक ने अपने पास से चाकू निकालकर उसके गले के पास गहरा वार कर दिया। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही खुर्सीपार पुलिस ने आरोपी व उसके साथियों की तलाश शुरू की और सोमवार को सभी को पकड़ लिया। मामले की जांच में पता चला कि मृतक का आरोपी की भाभी के साथ अवैध संबंध था। इसके चलते उसके भाई का तलाक हो गया था। इसी बात को लेकर आरोपी ने पूर्व में मृतक से मारपीट भी की थी, जिसका अब भी न्यायालय में मामला विचाराधीन है। पूर्व में हुए विवाद के चलते ही रविवार की रात को युवक की हत्या की गई है। मृतक विजय पासवान का उसकी भाभी से अवैध संबंध था। इसके चलते उसके भाई का परिवार टूट गया था।

जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब नौ बजे नंदगईपारा दुर्गा मंदिर के पास खुर्सीपार निवासी विजय पासवान (22) की वहीं के रहने वाले भूषण साहू, जुगनू और सुमित ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद मृतक के स्वजनों और परिवार वालों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर खुर्सीपार थाने का घेराव किया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HC; डीएनए ने खोला राज, रेप के बाद हत्या में हाईकोर्ट सख्त, उम्रकैद बरकरार

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या के मामले में आरोपी की अपील खारिज करते हुए ट्रायल कोर्ट की उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा है।…

    CRIME; लग्जरी कार में घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाली 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

    रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह गैंग छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में वारदातों…

    You Missed

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….