NAXALITE; मुठभेड़ में पांच लाख का इनामी नक्सली ढेर, बीजापुर में जवानों पर यूबीजीएल से हमला

जगदलपुर, बस्तर के दंतेवाड़ा जिले में मंगलवार को पुलिस और नक्सलियों को बीच मुठभेड़ हो गई। बारसूर थाना क्षेत्र के मंगनार के जंगलों में हुई इस मुठभेड़ में जवानों ने पांच लाख के इनामी नक्सली रतन कश्यप को ढेर कर दिया। साथ ही हथियार भी बरामद किया गया है। एसपी गौरव राय ने इस घटना की पुष्टि की है।

मिली जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ और डीआरजी की संयुक्त टीम बारसूर थाना क्षेत्र के मंगनार के जंगलों की ओर सर्चिंग के लिए रवाना हुई थी। इसी दौरान नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया और एक वर्दीधारी नक्सली को मार गिराया। मारे गए नक्सली की पहचान एरिया कमांडर रतन कश्यप के रूप में हुई है। रतन कश्यप पर पांच लाख का इनाम था। बताया जा रहा है कि एरिया कमांडर रतन कश्यप बड़ी वारदातों को में शामिल था।

जवानों पर यूबीजीएल से हमला

इधर, बीजापुर जिले में एरिया डामिनेशन पर निकली पुलिस टीम पर नक्सलियों ने यूबीजीएल (देशी लांचर) से हमला किया। इस हमले में सुरक्षा बल के जवानों कोई नुकसान नही पहुंचा है। यह घटना सीमावर्ती क्षेत्र पामेड़ इलाके की है। जानकारी अनुसार थाना पामेड़ से जिला बल, कोबरा 204 व केरिपु 151 की सयुंक्त टीम शाम को एरिया डामिनेशन पर निकली थी। इसी बीच जवानों को देखकर नक्सलियों ने हमला कर दिया। इसके बाद सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में नक्सली जंगल की आड़ लेकर भाग खड़े हुए। बीजापुर एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने इस घटना की पुष्टि की है। घटना से जवानों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा है।

नक्सलियों के हथियार बनाने की फैक्ट्री पर पुलिस फोर्स ने धावा बोला

इधर कांकेर -नारायणपुर जिले के बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ की खबर मिली है। ,पुलिस ने नक्सलियों के हथियारों का जखीराबरामद किया है। कुछ नक्सलियों के पकड़े जाने की भी खबर है। नक्सलियों के हथियार बनाने की फैक्ट्री पर पुलिस फोर्स ने धावा बोला है। पुलिस कुछ देर में बड़ा खुलासा कर सकती है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAPE; शरीर का दर्द ठीक करने के नाम पर महिला से दुष्कर्म, ‘निर्मल बाबा’ गिरफ्तार

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जांजगीर चांपा जिले की पामगढ़ पुलिस ने ढोंगी बाबा को गिरफ्तार किया है. बाबा पर आरोप है कि उसने महिला…

    MURDER; पत्नी का गला काटा…फिर सिर हाथ में लेकर गलियों में घूमता रहा पति, दहशत में आए लोग

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. जिसे सुनकर दिलदहल जाएगा. यहां एक पति ने न केवल अपनी पत्नी की बेरहमी से…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…