NMIMS; अब कॉलेज के लिए नहीं जाना पड़ेगा बाहर!, नवा रायपुर में खुलेगा एनएमआईएमएस, 90 साल की लीज पर मिली जमीन

रायपुर, देश के प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थानों में शामिल नरसी मोंजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (NMIMS) अब नवा रायपुर अटल नगर में अपना कैंपस स्थापित करेगा. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में मंगलवार को लीज अनुबंध और भूमि की रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी कर ली गई, जिसके साथ ही संस्थान की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हो गया है.

40 एकड़ भूमि पर बनेगा कैंपस

नवा रायपुर के सेक्टर-18 में लगभग 40 एकड़ भूमि पर अत्याधुनिक कैंपस विकसित किया जाएगा. संस्थान का संचालन करने वाले विले पार्ले केलवणी मंडल को यह भूमि 90 वर्षों की लीज पर दी गई है. बता दें कि राज्य मंत्रिपरिषद ने 21 जनवरी 2026 को ही NMIMS के लिए भूमि आवंटन के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी.

सीएम बोले-उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाने की जरुरत नहीं

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक उच्च शिक्षा के लिए बड़े महानगरों की ओर न जाना पड़े, यह सरकार का संकल्प है. NMIMS की स्थापना इसी दिशा में एक बड़ी कड़ी है. उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के बेहतर अवसर देकर युवा शक्ति को भविष्य के लिए तैयार करना सरकार की प्राथमिकता है.इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, आवास एवं पर्यावरण सचिव अंकित आनंद और नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के सीईओ चंदन कुमार मौजूद रहे.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    EDUCATION; दो वर्षों के निलंबन, बहाली और न्यायालयीन प्रकरणों में समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश

    *स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने ली राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक* रायपुर, रायपुर के दीनदयाल ऑडिटोरियम साइंस कॉलेज ग्राउंड में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में गत दिवस…

    CSVTU; इंजीनियरिंग सीट से वंचित छात्रों के लिए खुशखबरी, सीएसव्हीटीयू ने निकाला स्पॉट राउंड, तीन चरणों में होगा एडमिशन

    रायपुर, भिलाई इंजीनियरिंग में प्रवेश से वंचित रह गए विद्यार्थियों के लिए छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय ने एक और अवसर दिया है. तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई के यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती