Petrol Diesel CNG; देशभर में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल और सीएनजी,3.25 रुपये प्रति लीटर तक बढ़े दाम,नई दरें आज से लागू

0 दूध के दामों में दो रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी

नई दिल्ली,पश्चिम एशिया में युद्ध से ईंधन आपूर्ति में किल्लत से उसकी बढ़ती कीमत का बोझ अब उपभोक्ताओं को भी उठाना होगा। जैसा कि अंदेशा पिछले कुछ दिनों से लगाया जा रहा था, शुक्रवार सुबह छह बजे से दिल्ली समेत देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि हो गई है। 

पेट्रोल के दाम प्रति लीटर 3.14 रुपये की वृद्धि हुई है, जिससे अब यह बढ़कर 97.77 रुपये हो गई है। इसी तरह, डीजल 3.11 रुपये प्रति लीटर महंगा होकर 90.67 रुपये पहुंच गया है। आज 2022 के बाद पहली बार पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा हुआ है।

नियमित पेट्रोल: ₹94.77 प्रति लीटर

बढ़ोतरी के बाद: ₹97.91

प्रीमियम पेट्रोल: ₹102 से ₹104 प्रति लीटर

बढ़ोतरी के बाद: ₹105.14 से ₹107.14

नियमित डीज़ल: ₹87.67 प्रति लीटर

बढ़ोतरी के बाद: ₹90.78

पूरे देश में ईंधन संकट के बीच केंद्र सरकार ने शुक्रवार को पूरे देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें 3.25 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी हैं। नई दिल्ली में, पेट्रोल की कीमतें 94.77 रुपये से बढ़कर 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गई, जबकि डीजल की कीमतें 87.67 रुपये से बढ़कर 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गई।

इसके साथ ही देश के अन्य राज्यों में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ गई है। मुंबई की बात करें तो पेट्रोल 106.68 और डीजल 93.14 प्रति लीटर के पास पहुंच गया है। कोलकाता में पेट्रोल 108.74 और डीजल 95.13 प्रति लीटर हो गया।चेन्नई में पेट्रोल 103.67 और डीजल 95.25 प्रति लीटर पर बिक रहा है। इसके अलावा अन्य राज्यों की बात करें तो आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और केरल जैसे कुछ राज्यों में पेट्रोल की कीमतें 110 के पार पहुंच गई हैं, जबकि बाकी अन्य राज्यों में डीजल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के करीब है।

देश के प्रमुख शहरों में नए दरें लागू 

पेट्रोल की कीमतें :

नई दिल्ली – 97.77 प्रति लीटर
कोलकाता – 108.70 प्रति लीटर
मुंबई – 106.68 प्रति लीटर
चेन्नई – 103.67 प्रति लीटर
गुड़गांव – 98.47 प्रति लीटर
नोएडा – 97.78 प्रति लीटर
बेंगलुरु – 106.21 प्रति लीटर
भुवनेश्वर – 104.19 प्रति लीटर
चंडीगढ़ – 97.27 प्रति लीटर
हैदराबाद – 110.89 प्रति लीटर
जयपुर – 107.97 प्रति लीटर
लखनऊ – 97.55 प्रति लीटर
पटना – 108.55

तिरुवनंतपुरम – 110.58

डीजल की कीमतें:

नई दिल्ली – 90.67 प्रति लीटर
कोलकाता – 95.13 प्रति लीटर
मुंबई – 93.14 प्रति लीटर
चेन्नई – 95.25 प्रति लीटर
गुड़गांव – 90.94 प्रति लीटर
नोएडा – 91.02 प्रति लीटर
बेंगलुरु – 94.10 प्रति लीटर
भुवनेश्वर – 95.74 प्रति लीटर
चंडीगढ़ – 85.25 प्रति लीटर
हैदराबाद – 98.96 प्रति लीटर
जयपुर – 93.23 प्रति लीटर
लखनऊ – 90.82 प्रति लीटर
पटना – 94.63
तिरुवनंतपुरम – 99.35

CNG भी हुई महंगी

शुक्रवार सुबह पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के साथ ही सीएनजी की कीमतों में भी 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी कर दी गई है, जिससे आम लोगों का बजट और बिगड़ गया है।अब दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम समेत पूरे एनसीआर क्षेत्र में सीएनजी 2 रुपये महंगी मिलेगी। सीएनजी के दाम बढ़ने का सीधा असर ऑटो, कैब और निजी वाहनों के खर्च पर पड़ेगा, जिसका बोझ आखिर में आम जनता पर ही आएगा।

वहीं, मुंबई महानगर क्षेत्र में गुरुवार को ही सीएनजी की कीमत में दो रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई थी। नई दर लागू होने के बाद मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई समेत एमएमआर के कई इलाकों में सीएनजी 84 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही है। इससे पहले उपभोक्ताओं को एक किलो सीएनजी के लिए 82 रुपये चुकाने पड़ते थे।

दूध के दामों में दो रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी

इसके अलावा मदर डेयरी ने दूध के दामों में दो रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें बृहस्पतिवार से लागू हो चुकी है। कंपनी का कहना है कि उत्पादन लागत बढ़ने और बाजार की परिस्थितियों के चलते यह कदम उठाना पड़ा है। मदर डेयरी ने उपभोक्ता कीमतों में संशोधन करते हुए अलग-अलग श्रेणियों के दूध के दाम बढ़ाए हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    GST; कारोबारी जयदीप सिंह चंदेल गिरफ्तार, 17 करोड़ से ज्यादा के फर्जी ITC का आरोप

    रायपुर, सेंट्रल जीएसटी की टीम ने एक बा​र फिर बड़ी कार्रवाई की है। जीएसटी फर्जीवाड़े के एक बड़े मामले में सेंट्रल जीएसटी ने मध्यप्रदेश के कारोबारी जयदीप सिंह चंदेल को गिरफ्तार…

    NIA; बस्तर में एनआईए की विशेष न्यायाधीश होंगी संगीता नवीन तिवारी, झीरम घाटी समेत दर्जन भर बड़े मामलों की होगी सुनवाई

    जगदलपुर,  बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों की लंबी लड़ाई अब निर्णायक मुकाम पर पहुंच चुकी है। कभी नक्सली हिंसा के लिए पहचान रखने वाला बस्तर आज तेजी से…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..