POLITICS; विपक्ष के बहिष्कार और 40 प्रतिशत मतदान के साथ शेख़ हसीना की पार्टी ने बांग्लादेश चुनाव जीता

नई दिल्ली, एजेंसी,  मुख्य विपक्ष बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) द्वारा बहिष्कार और कम मतदान के बीच बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग ने आम चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है. प्रधानमंत्री के तौर पर यह उनका लगातार चौथा कार्यकाल होगा.

बीएनपी ने 2018 के चुनावों में भाग लिया था, लेकिन 2014 में इससे दूर रही थी. बीएनपी ने इन चुनावों का बहिष्कार किया था क्योंकि शेख हसीना ने इस्तीफा देने और एक तटस्थ प्राधिकारी को चुनाव संचालन की अनुमति देने की उनकी मांगों को अस्वीकार कर दिया था. एक रिपोर्ट के अनुसार, हसीना बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान की बेटी है, जो 1975 में अपने परिवार के अधिकांश सदस्यों के साथ एक सैन्य तख्तापलट में मारे गए थे. 76 वर्षीय हसीना पहली बार 1996 में प्रधानमंत्री बनीं और यह उनका कुल मिलाकर पांचवां कार्यकाल होगा.

साल 2001 के बाद से वह लगातार प्रधानमंत्री पद पर हैं.

सत्ता में अपने पिछले 15 वर्षों में उन्हें अर्थव्यवस्था और विशाल कपड़ा उद्योग में बदलाव लाने का श्रेय दिया गया है. साथ ही उन्होंने पड़ोसी म्यांमार में उत्पीड़न से भाग रहे रोहिंग्या मुसलमानों को आश्रय देने के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रशंसा भी हासिल की है. बांग्लादेशी नागरिक बड़े पैमाने पर रविवार (7 जनवरी) को हुए आम चुनावों से दूर रहे, जो हिंसा की भेंट चढ़ गया था. मुख्य चुनाव आयुक्त काजी हबीबुल अवल ने बताया कि मतदान बंद होने पर लगभग 40 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि 2018 में पिछले चुनाव में 80 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था. चुनाव आयोग द्वारा जारी अनौपचारिक परिणामों के अनुसार, सत्तारूढ़ अवामी लीग पार्टी ने 227 सीटों में से 167 सीटें जीतीं और बाकी सीटों के नतीजे अभी भी अघोषित हैं.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    DEATH; कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मौत, 1984 दंगों में मिली थी उम्रकैद की सजा

    नईदिल्ली, कांग्रेस के पूर्व सांसद और 1984 के दंगों में उम्रकैद की सजा काट रहे सज्जन कुमार की मौत हो गई है. सूत्रों के मुताबिक, उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल…

    POLITICS; मोहन भागवत के दौरे के पहले अमेरिका में USCIRF ने उठाई मांग ‘RSS पर बैन और उनके नेताओं को न दिया जाए सम्‍मान…

    नईदिल्ली, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर कई बार अलग-अलग तरह की बयानबाजी की गई है. देश के कई हिस्सों में उनके सार्वजनिक कार्यक्रमों पर भी रोक लगाई गई थी. हालांकि…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार