POLITICS; हार का दुख और गुस्सा फूट पडा, कांग्रेस नेता ने कहा- दिल्ली के नेताओं का छत्तीसगढ़ पर्यटन हब बना

रायपुर, चुनाव में विपरीत परिणाम आने के बाद कांग्रेस कमेटी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला का दुख और गुस्सा फूट पड़ा है. उन्होंने कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को पत्र लिखकर अपनी बातों को रखा है. उन्होंने पत्र के जरिए लिखा है कि विधानसभा चुनाव में हार से सभी कांग्रेस जन दुखी एवं विचलित हैं, इस हार के लिये जो प्रत्यक्ष तौर पर जवाबदार थे, उनकी बैठक (लीपा-पोती) आप लोगों ने दिल्ली में कर ली. नेता प्रतिपक्ष के चयन की औपचारिकता भी आप लोगों ने कर लिया, 75 पार की बातें करते-करते हम 35 में क्यों सिमट गए. इसकी समीक्षा आज 15 दिनों बाद भी करने की आवश्यकता महसूस नहीं की जा रही है.

आगे उन्होंने पत्र के जरिए सवाल उठाते हुए कहा कि हमारी योजनाएं और प्लानिंग क्यों धरासायी हुई ? हमारे सर्वे जो 7-7 बार हुआ, वह क्यों असफल हुआ ? नेताओं को क्षेत्र बदलकर, (महंत राम सुन्दर दास जी एवं छाया वर्मा जी) क्यों चुनाव लड़वाया गया ? ब्लॉक एवं जिला कांग्रेस कमेटी से आए नामों पर, क्यों नहीं टिकिट बांटा गया ?

उन्होंने कहा कि दुख के साथ लिखना पड़ रहा है कि दिल्ली के नेताओं का छत्तीसगढ़ राजनीतिक पर्यटन हब, मौज-मस्ती का केन्द्र बन गया है. एक-एक प्रकोष्ठ में 4-4 प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए. L.D.M. रूपी के तमाशा किया गया. पैसे लेकर नियुक्तियां की गईं. जिस जोगी कांग्रेस को बमुश्किल हमनें संघर्ष कर बाहर किया था, उन्हें बुला-बुलाकर उपकृत कर, राजनीतिक और शासकीय पदों से सम्मानित किया गया.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CM; महाराजा अग्रसेन जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, जीवनी पाठ्यक्रम में भी शामिल होगी

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महाराजा अग्रसेन जयंती पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय प्रांतीय महाधिवेशन एवं दशम…

    POLITICS; ‘दिया जलाने के लिए पैसा, हॉस्टल के लिए नहीं’, राहुल गांधी ने भाजपा को घेरा

    नईदिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी को घेरा है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जिया जलाने वाले अभियान पर तंज कसा. राहुल…

    You Missed

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र