OPPOSITION LEADER; डा महंत को नेता प्रतिपक्ष बनाने जाने पर कांग्रेसियों में खुशी की लहर, चरणदास बोले- विपक्ष की सशक्त भूमिका निभाएगी कांग्रेस

रायपुर,  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने डॉ. चरणदास महंत को छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए नेता प्रतिपक्ष बनाया है. जिसका पत्र संगठन के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जारी किया है। डॉ. महंत ने नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस के यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित छग विधानसभा के निर्वाचित कांग्रेस के सदस्यों के प्रति आभार जताया है। साथ ही विपक्ष की सशक्त भूमिका निभाने की बात भी कही है।

सक्ती विधायक डॉ. चरणदास महंत को छग विधानसभा का नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर प्रदेशभर के कांग्रेसियों सहित कोरबा लोकसभा और सक्ती विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने हर्ष का माहौल है। लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि, भारत सरकार में पूर्व केन्द्रीय मंत्री सहित लोकसभा और विधानसभा के वरिष्ठ सदस्य के रूप में अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करने वाले डॉ. चरणदास महंत को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने से विपक्ष अपनी मजबूत भूमिका विधानसभा में निभाएगा। डॉ. महंत के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के ज्वलंत विषयों पर कांग्रेस के विधायक अपनी बात पुरजोर तरीके से रख सकेंगे।

डॉ चरणदास महंत को नेता प्रतिपक्ष बनाये जाने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा एवं नागरिक बैंक के अध्यक्ष हरमीत सिंह होरा ने उनके निवास में जकर उन्हें बधाई दी। इस दौरान कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS;‘छत्तीसगढ़ की कमान दिल्ली-नागपुर के हाथ में’, बृजमोहन-IAS विवाद पर पूर्व CM भूपेश बघेल का बड़ा आरोप

    रायपुर, सांसद बृजमोहन अग्रवाल और आईएएस अमित कटारिया का विवाद राजनीतिक रंग लेने लगा है। बताया जाता है कि सांसद अग्रवाल ने स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया पर फोन…

    PROTEST; लोअर पीएमजी पर छात्र कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग

    भुवनेश्वर, स्कूली पाठ्यपुस्तकों में गंभीर त्रुटियों और गतियों को लेकर ओडिशा की राजनीति गरमा गई है। रविवार को राजधानी भुवनेश्वर स्थित लोअर पीएमजी पर ओडिशा छात्र कांग्रेस के सदस्यों ने राज्य…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र