POLITICS; कांग्रेस की अंर्तकलह की आग राजनांदगांव, बस्तर, बिलासपुर से सरगुजा तक फैली, शुरू हो गया विरोध

रायपुर, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के भीतर अंर्तकलह और अंतद्वंद की आग राजनांदगांव से लेकर बस्तर, बिलासपुर, सरगुजा तक फैल चुकी है। राजनांदगांव में भूपेश बघेल के विरोध के बाद बस्तर में कवासी लखमा, बिलासपुर में देवेंद्र यादव और अब सरगुजा में कांग्रेसी की महिला प्रत्याशी शशि सिंह का विरोध शुरु हो गया है। लोकसभा चुनाव के पहले ही कांग्रेस बैकफुट पर आती नजर आ रही है।

दरअसल, कांग्रेस में अंर्तकलह की शुरूआत विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद ही शुरू हो गया था, जो लोकसभा में काफी तीव्र हो गया हैं। प्रदेश की 11 में से पांच लोकसभा सीटों पर अंर्तकलह सामने आ चुका है। प्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होने के 24 घंटे के भीतर ही चार में से दो उम्मीदवारों का खुलकर विरोध शुरू हो गया। दरअसल, कांग्रेस ने बिलासपुर लोकसभा सीट से भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को उम्मीदवार बनाया है।

इसपर बिलासपुर के कुछ स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। देवेंद्र यादव के नाम की घोषणा होते ही इंटरनेट मीडिया पर बाहरी बताकर तरह-तरह के सवाल उठाए जाने लगे। बोदरी नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष जगदीश कौशिक तो कांग्रेस भवन के बाहर आमरण अनशन पर बैठ गए। उन्होंने बुधवार की रात कांग्रेस भवन के सामने अकेले रात गुजारी। कांग्रेस के पदाधिकारी मनाने गए, लेकिन वे लोकसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर ही अनशन तोड़ने पर राजी थे।

इधर, सरगुजा लोकसभा सीट से शशि सिंह को कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने पर उन्हीं के गृह क्षेत्र प्रेमनगर में विरोध होने लगा है। कांग्रेस प्रदेश सचिव और जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े के आवास पर बुधवार को बड़ी संख्या में कांग्रेसी जमा होकर टिकट देने का विरोध किया था। कार्यकर्ताओं ने कहा कि शशि सिंह और उनके पिता तुलेश्वर सिंह ने चुनावों में कांग्रेस के खिलाफ काम किया और प्रत्याशी को हराने में भूमिका निभाई। कांग्रेस नेता शशि सिंह के लिए चुनाव प्रचार या अन्य काम नहीं करेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री बघेल का टिकट काटने की कर चुके मांग

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन से विधायक हैं। कांग्रेस ने बघेल को राजनंदगांव से चुनावी मैदान में उतारा है। सप्ताह भर पहले ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बघेल का टिकट काटने की मांग करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखा था। पत्र में लिखा गया था कि पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के खिलाफ महादेव एप मामले में जांच एजेंसी ने अपराध दर्ज किया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJP;भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग की लिस्ट जारी, 10 को प्रदेश प्रवक्ता, 11 को पैनलिस्ट की मिली जिम्मेदारी

    रायपुर,  छत्तीसगढ़ बीजेपी ने मीडिया विभाग के पदाधिकारियों की लिस्ट जारी कर दी है. इस सूची में 24 लोगों को जिम्मेदारी मिली है. प्रदेश सहसंयोजक के पद पर 3 पदाधिकारियों…

    POLITICS; अफीम खेती की जांच करने कांग्रेस ने किया 10 सदस्‍यीय टीम का गठन, पूर्व विधायक प्रीतम राम को बनाया संयोजक

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मक्का की खेती के बीच अफीम के पेड़ उगाए जाने का मामला सामने आया था. करीब 9 एकड़ की जमीन पर अफीम की खेती…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?