POLITICS; छत्‍तीसगढ़ में चार महिला उम्‍मीदवारों को टिकट दे सकती है कांग्रेस, अलका लांबा ने कहा-न्याय का हक मिलने तक जारी रहेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा

रायपुर, छत्‍तीसगढ़ में कांग्रेस चुनावी मोड पर आ चुकी है। इसी क्रम में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा आज रायपुर पहुंचीं। राष्ट्रीय अध्यक्ष लांबा ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में मीडिया से चर्चा से करते हुए कहा, महिला कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से देश के अलग-अलग राज्‍यों में लगातार दौरा जारी है। इसी उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पहुंची हूं। छत्‍तीसगढ़ में कल भी रहूंगी। हालांकि छत्‍तीसगढ़ में महिला कांग्रेस की आज बैठक भी होगी।

आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव पर अलका लांबा ने कहा, आगामी आम चुनाव और राज्यों में होने वाले चुनाव में नारी के सम्मान में चुनाव लड़ा जाएगा। इसी बीच अलका ने कहा, हमारा पूरा प्रयास रहेगा इस बार ज्‍यादा महिलाओं को मैदान में उतारा जाए। वहीं कांग्रेस पार्टी छत्‍तीसगढ़ में चार महिला उम्‍मीदवारों को टिकट दे सकती है। इंडिया अलायंस जल्द ही उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करेगी।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर कही ये बात

अलका ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की चर्चा करते हुए कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने का मौका मिला। छत्‍तीसगढ़ यह यात्रा कुल पांच दिनों तक चलेगी। प्रदेश के सात जिलों से यात्रा गुजरेगी। बाकी जगह यात्रा का अनुभव अच्छा रहा है।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर असम में हुए विवाद पर अलका लांबा ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा, यात्रा के असम पहुंचते ही भाजपा ने विवाद की स्थिति पैदा करने की कोशिश की। इतना ही नहीं राहुल गांधी को मंदिर जाने से भी रोका गया। छात्रों से भी मिलने नहीं दिया, फिर छात्र खुद बाहर आकर राहुल गांधी से मिले। असम के लोगों का धन्यवाद। आठ दिन की यात्रा में उनका भरपूर सहयोग मिला। उन्‍होंने महिलाओं से भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने की अपील की।

वहीं अलका लांबा ने देश में बेरोजगारी, अर्थव्यवस्था, बलात्कार के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा, डबल इंजन की सरकार उत्‍तर प्रदेश के वाराणसी में दुष्कर्म मामले में पीएम जवाब क्यों नहीं देते। बता दें कि महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद अलका लांबा पहली बार छत्‍तीसगढ़ दौरे पर पहुंची हैं। वे यहां दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंची हैं। जानकारी के मुताबिक वह महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा चुनाव और न्याय यात्रा के संबंध में बैठक करेगी। साथ ही राजीव भवन में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक लेंगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJP; नितिन नवीन की टीम का ऐलान, सांसद रुपकुमारी चौधरी को बड़ी जिम्मेदारी

    नईदिल्ली, भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष न‍ितिन नवीन ने अपनी नई टीम का ऐलान कर द‍िया है. यह ऐलान अध्‍यक्ष बनने के करीब 7 महीने बाद किया गया है.…

    POLITICS; अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति में देरी से पढ़ाई ठप,आंतरिक मूल्यांकन पर संकट, छात्रों का भविष्य अधर में

    डॉ. चरणदास महंत बोले- 1 जुलाई से नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने के बावजूद रिक्त पदों पर नहीं हुई अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार