POLITICS; विधायक पुरन्दर बोले- यह जीत भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम की जीत है

रायपुर, राजधानी रायपुर उत्तर विधानसभा से विधायक भाजपा के कद्दावर नेता पुरन्दर मिश्रा ने मीडिया से संवाद करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की जीत कार्यकर्ताओं के परिश्रम की जीत है। इस भीषण गर्मी में जहां लोग अपने घर से निकल नहीं पा रहे, वहां हमारे पार्टी के कार्यकर्ता दिन रात मेहनत करके भाजपा के घोषणा पत्र और मोदी की गारंटी को घरों-घर जा कर लोगों को अवगत कराया। यही कारण है कि आज प्रदेश मे लोकसभा की 11 सीटों में से 10 सीटों पर जनता ने हमे आशीर्वाद दिया है। जब से प्रदेश में विष्णु देव साय की सरकार बनी है हमने कम समय रहते हुए भी अपने आधे से ज्यादा वायदे पूरे किए है जिसका परिणाम आप सभी के सामने है। 

विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि आज रायपुर लोकसभा प्रदेश की सबसे हॉट सीट मानी जा रही थी जिसका परिणाम भी हमारे नारे के मुताबिक ही आया। जनता के आशीर्वाद से बृजमोहन अग्रवाल ने रिकॉर्ड बनाते हुए 5 लाख से अधिक मतों से जीत कर प्रदेश का गौरव बढ़ाने का काम किया है। 

इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रदेश की जनता एवं पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में डबल इंजन की नयी सरकार और अधिक तत्परता के साथ विकसित छत्तीसगढ़ का स्वप्न साकार करने जी – जान से जुटेगी। यह जनादेश हमे और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने के लिए उत्साहित करेगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; अफीम की खेती और गैस संकट पर कांग्रेस ने किया विधानसभा घेराव का ऐलान

    जगदलपुर,  छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर नक्सलवाद, कानून व्यवस्था, महंगाई और गैस संकट को लेकर सियासत गरमा गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने नक्सलवाद खत्म करने…

    BJP;भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग की लिस्ट जारी, 10 को प्रदेश प्रवक्ता, 11 को पैनलिस्ट की मिली जिम्मेदारी

    रायपुर,  छत्तीसगढ़ बीजेपी ने मीडिया विभाग के पदाधिकारियों की लिस्ट जारी कर दी है. इस सूची में 24 लोगों को जिम्मेदारी मिली है. प्रदेश सहसंयोजक के पद पर 3 पदाधिकारियों…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?