POLITICS; कांग्रेस ने लगाया बस्‍तर फर्जी मुठभेड़ का आरोप, लाशों के पास बंदूकें रखकर नक्‍सली बताने की चल रही साजिश

रायपुर, छत्‍तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कहना है कि राज्य में भाजपा सरकार के सामने कांग्रेस मजबूत विपक्ष बनकर सामने आया है। कांग्रेस ने जन हितों के मुद्दों को लेकर सड़क से लेकर सदन की लड़ाई लड़ी। राजीव भवन में पत्रकारवार्ता के दौरान नेता प्रतिपक्ष डा. चरणदास महंत, पीसीसी चीफ दीपक बैज व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी बातें रखीं।

नेता प्रतिपक्ष डा. चरणदास महंत ने कहा कि सुरक्षा बलों की कार्रवाई में निर्दोषों व ग्रामीणों के मरने पर मृतकों के सामने बंदूकें रखकर उन्हें आरोपित बनाने की साजिश चल रही है। बस्तर में यही हाल है। फर्जी मुठभेड़ हो रही है। विधानसभा में 63 ध्यानाकर्षणों का लिखित जवाब सदन स्थगित होने तक सरकार उपलब्ध कराने में अक्षम रही। मानसून सत्र पर बैज ने कहा कि हमने जनता की समस्याओं पर सरकार को घेरा। पांच दिन के सत्र में चार स्थगन प्रस्तावों पर चर्चा कराने सरकार को बाध्य किया।

कृषि मंडी संशोधन विधेयक पर बड़ा आंदोलन

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कृषि मंडी संशोधन को लेकर कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी। गंभीर मुद्दा है। इस मंडी संशोधन विधेयक से छत्तीसगढ़ का भला होने वाला नहीं है। यह वही बिल है जो एक समय केंद्र सरकार ने प्रस्तुत किया था, जिसका देशभर में विरोध के बाद केंद्र सरकार को वापस लेना पड़ा। चंद उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए भाजपा सरकार ने यह संशोधन विधेयक बहुमत के आधार पर पारित कराया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; क्रॉस-वोटिंग के लिए कांग्रेस ने उडीसा के तीन विधायकों को किया निलंबित …

    भुवनेश्वर, उडीसा कांग्रेस ने मंगलवार को हाल ही में हुए राज्यसभा चुनावों के दौरान पार्टी के व्हिप का उल्लंघन करने के आरोप में तीन विधायकों को निलंबित कर दिया. यह…

    PROTFST; राजधानी में कांग्रेस का हल्लाबोल, बड़ी संख्या में विधानसभा का घेराव करने निकले कार्यकर्ता,पायलट ने सरकार पर किया हमला

    रायपुर, राजधानी रायपुर में आज कांग्रेस ने हल्लाबोल प्रदर्शन किया. कांग्रेस मनरेगा का नाम बदलने और गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों सहित कई मुद्दों को लेकर विधानसभा का घेराव किया.…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां