POLITICS; कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष 6 साल के लिए निष्कासित, 5 नेताओं को नोटिस, पार्टी विरोधी गतिविधि में थे शामिल

रायपुर,  छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी विरोध गतिविधि में शामिल होने के चलते बालोद के पूर्व जिला अध्यक्ष हलधर साहू को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. पार्टी ने उन्हें प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है. इस संबंध में संगठन के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू ने आदेश जारी किया है.

विधानसभा चुनाव-2023 में कई जगहों से पार्टी विरोधी गतिविधियों की शिकायतें सामने आ रही हैं. ऐसे में पार्टी लगातार ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. आज ही पार्टी ने 3 विधानसभा सीटों में कांग्रेस नेताओं ने पार्टी विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने पर पार्टी ने संज्ञान लेते हुए 5 नेताओं को नोटिस जारी कर दिया. साथ ही 24 घंटे के भीतर उनसे जवाब मांगा है.

पामगढ़, बेलतरा और चंद्रपुर में पार्टी अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ पार्टी विरोधी काम करने का मामला सामने आया है. इस मामले में त्रिलोक श्रीवास, पुष्पा पाटले, तारकेश्वर गभेल, दुर्गेश जायसवाल और गीतांजली पटेल को पीसीसी चीफ दीपक बैज के निर्देश पर नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर लिखित में जवाब मांगा है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    DEATH; पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा की पत्नी शांति वोरा का निधन, कांग्रेसी नेताओं ने जताया शोक

    रायपुर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल स्व. मोतीलाल वोरा की पत्नी शांति वोरा का निधन हो गया है। बता दें कि शांति वोरा 91…

    ASSEMBLY;मानसून सत्र में सरकार को घेरने को लेकर बनी रणनीति, नकटी गांव मामले में कांग्रेस लाएगी स्थगन प्रस्ताव

     रायपुर, सोमवार 13 जुलाई को छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र शुरू होने से ठीक एक दिन पहले रविवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। यह बैठक नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’