POLITRICS; साव का सवाल-कांग्रेस की छत्तीसगढ़ में शर्मनाक हार और दुर्दशा के लिए कौन जिम्मेदार है?

रायपुर, छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा है कि सन् 1962 के बाद पहली बार श्री नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का अवसर मिला है। यह लोकसभा की जीत श्री मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक जीत है। उन्होने कहा कि 10 साल सरकार में रहने के बाद तीसरी बार बहुमत के साथ सरकार में आना भाजपा व राजग की बहुत बड़ी उपलब्धि है।

चुनाव नतीजों के अगले दिन बुूधवार को पत्रकारों से औपचारिक चर्चा करते हुए श्री साव ने छत्तीसगढ़ और ओड़िशा में भाजपा की ऐतिहासिक जीत और कांग्रेस की शर्मनाक हार पर भी अपना दृष्टिकोण सामने रखा। उन्होंने कहा कि मंगलवार को घोषित लोकसभा चुनाव के नतीजों से स्पष्ट है कि एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी के सशक्त नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के लिए जनादेश मिला है। यह जनादेश देश की जनता के श्री मोदी पर अटूट भरोसे की मुखर अभिव्यक्ति है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की शानदार और ऐतिहासिक जीत हुई है। कांग्रेस के तमाम फरेब, दुष्प्रचार और झूठ के बावजूद 11 में से 10 सीटें भाजपा ने जीती है। इससे यह साफ है कि प्रदेश की जनता को कांग्रेस पर अब कतई भरोसा नहीं रह गया है। कांग्रेस ने प्रदेश के अपने सारे बड़े नेताओं को चुनाव के मैदान में उतारा था और वह सभी-के-सभी चुनाव हारे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कांग्रेस के सभी दिग्गजों की शर्मनाक हार हुई है। अपने गृह लोकसभा क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री के रहते 4.38 लाख वोटों से कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है, राजनांदगाँव में वह खुद हार गए हैं। उनके सभी नजदीकी मंत्री, जिन्हें बघेल ने टिकट दिलाई थी, वह सब भी हार गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि आखिर इस शर्मनाक हार की जिम्मेदारी किसकी है? छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को प्रदेश की जनता ने सिरे से नकारा है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की दुर्दशा के लिए कौन जिम्मेदार है, इसका जवाब बघेल को देना चाहिए।

अब ओड़िशा में भी भाजपा की डबल इंजन की सरकार

उप मुख्यमंत्री ने पड़ौसी प्रदेश ओड़िशा में भाजपा की लोकसभा व विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत बताते हुए कहा कि ओड़िशा की 21 में से 19 लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है, वहीं 147 विधानसभा सीटों में से 78 सीटों के साथ ओड़िशा में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। हम छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ता भाजपा के चुनाव प्रचार के लिए ओड़िशा गए थे। वहाँ के कार्यकर्ताओं की मदद करने गए थे। छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव परिणाम और छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार की योजनाओं का भी बड़ा असर ओड़िशा के चुनाव में देखने को मिला है। अब ओड़िशा में भी भाजपा की डबल इंजन की सरकार विकास और जनकल्याण के कामों को तेज गति प्रदान कर भाजपा के प्रति व्यक्त इस विश्वास की कसौटी पर खरी उतरेगी, यह असंदिग्ध है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; अफीम की खेती और गैस संकट पर कांग्रेस ने किया विधानसभा घेराव का ऐलान

    जगदलपुर,  छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर नक्सलवाद, कानून व्यवस्था, महंगाई और गैस संकट को लेकर सियासत गरमा गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने नक्सलवाद खत्म करने…

    BJP;भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग की लिस्ट जारी, 10 को प्रदेश प्रवक्ता, 11 को पैनलिस्ट की मिली जिम्मेदारी

    रायपुर,  छत्तीसगढ़ बीजेपी ने मीडिया विभाग के पदाधिकारियों की लिस्ट जारी कर दी है. इस सूची में 24 लोगों को जिम्मेदारी मिली है. प्रदेश सहसंयोजक के पद पर 3 पदाधिकारियों…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?