IPL;छत्तीसगढ़ के शशांक सिंह ने GT के गेंदबाजों की जमकर उधेड़ी बखिया, धोनी से ज्यादा दाम भी

नईदिल्ली, छत्तीसगढ़ के युवा ऑलराउंडर शशांक सिंह ने एक बार फिर अपने बल्ले का जलवा बिखेरते हुए क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया। आईपीएल 2025 के पांचवें मुकाबले में उन्होंने पंजाब किंग्स के लिए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। यह रोमांचक मुकाबला मंगलवार की रात अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया, जहां गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स आमने-सामने थे। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 243/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में गुजरात की टीम 232 रन ही बना सकी और पंजाब ने यह मुकाबला 11 रनों से जीत लिया।

शशांक सिंह का तूफान – सिर्फ 16 गेंदों में बनाए 44 रन!

पंजाब किंग्स की इस जीत में नए कप्तान श्रेयस अय्यर (97)* की शानदार पारी तो अहम रही ही, लेकिन अंत में शशांक सिंह की धुआंधार बल्लेबाजी ने सबका ध्यान खींच लिया। 16वें ओवर में सातवें नंबर पर उतरे शशांक ने मैदान पर आते ही आक्रामक अंदाज दिखाया और सिर्फ 16 गेंदों में 44 रन ठोक डाले, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल थे। उन्होंने डेथ ओवर्स में गुजरात के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी और पंजाब को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

IPL 2025 में शशांक की कीमत धोनी से भी ज्यादा!

आपको जानकर हैरानी होगी कि पंजाब किंग्स ने शशांक सिंह को 5.50 करोड़ में रिटेन किया, जबकि IPL 2025 के ऑक्शन में महेंद्र सिंह धोनी की कीमत 5 करोड़ ही रही। शशांक की गिनती IPL के टॉप-5 डेथ ओवर एक्सपर्ट्स में होती है और इस बार भी उन्होंने खुद को साबित किया।जब पहली बार शशांक सिंह को पंजाब किंग्स ने खरीदा था तो उसका कहना था कि गलती से उन्होंने इस खिलाड़ी को खरीद लिया है। इसके बाद शशांक ने ऐसा खेल दिखाया कि इस बार टीम ने उनको रिटेन किया है।

छत्तीसगढ़ के भिलाई के रहने वाले हैं शशांक सिंह?

छत्तीसगढ़ के भिलाई में रहने वाले शशांक सिंह क्रिकेट की दुनिया में तेजी से उभर रहे हैं। 21 नवंबर 1991 को जन्में शशांक एक ऑलराउंडर हैं, जो दाएं हाथ के बल्लेबाजी और गेंदबाजी करते हैं। उनके पिता शैलेष सिंह मध्य प्रदेश कैडर के IPS अधिकारी हैं और उनकी मां सुनीता सिंह हाउसवाइफ हैं। उनकी बहन स्रुतिका सिंह ONGC मुंबई में जॉब करती हैं।

2022 से IPL में खेल रहे है शशांक

शशांक दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा रह चुके हैं। 2022 में हैदराबाद फ्रेंचाइजी ने उन्हें पहली बार प्लेइंग इलेवन में शामिल किया था। डेब्यू सीजन में उन्होंने गुजरात के खिलाफ 416.67 के स्ट्राइक रेट से 25 रन बनाए थे, जिसमें लॉकी फर्ग्युसन के ओवर में लगातार तीन छक्के शामिल थे। शशांक IPL 2024 में भी शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। अब तक खेले 10 मैचों में वह 7 बार नाबाद लौटे, जिससे उनकी फिनिशर के रूप में अलग पहचान बनी है।

पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि शशांक सिंह भविष्य में भारतीय टीम के लिए भी बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। पंजाब किंग्स को उनसे इस सीजन में बहुत उम्मीदें हैं और अब तक वह उस पर खरे उतरे हैं।

  • Related Posts

    IPL 2026; पहला मुकाबला 28 मार्च को RCB और SRH के बीच खेला जाएगा, 12 अप्रैल तक के मैचों का शेड्यूल जारी

    नईदिल्ली, क्रिकेट फैंस का इंतजार अब खत्म हो गया है, दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग के 19 वें सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है.…

    CRICKET; जीत और जीत का जश्न …

    हिंदुस्तान की क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार टी ट्वेंटी टूर्नामेंट का विश्वकप अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जीत लिया। 2024 में रोहित शर्मा और 2026 में सूर्य कुमार…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां