PROTOCOL;आरएसएस दफ्तर में जूते उतारकर बैठे आईपीएस अधिकारी

रायपुर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के राजधानी स्थित राज्य कार्यालय में जूते उतारकर सोफे पर बैठे तीन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की फोटो इंटरनेट मीडिया में खूब प्रसारित हो रही है। तीन अधिकारी पूरी वर्दी में तो दिखे, लेकिन जूता पहने हुए नहीं थे।

सूत्रों के मुताबिक तीनों आइपीएस अधिकारियों को जूते उतारकर दफ्तर में प्रवेश करने को कहा गया था। आरएसएस दफ्तर में एडीजी एवं डीआईजी स्तर के तीन अफसर मुलाकात करने पहुंचे थे। हालांकि इसकी साफ वजह सामने नहीं आई है कि आला अधिकारियों के आरएसएस दफ्तर जाने की वजह क्या थी, लेकिन वर्दी में जूते उतारकर बैठने की फोटो पर इंटरनेट मीडिया पर कई प्रकार से कमेंट किए जा रहे हैं।

प्रांत प्रचारक से मुलाकात करने पहुंचे थे अधिकारी

किसी ने इसे प्रोटोकाल का उल्लंघन बताया तो किसी ने कहा कि सम्मान में जूते उतारकर प्रवेश करने में प्रोटोकाल का उल्लंघन नहीं है। जूते उतारकर बैठने के मामले में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों ने अधिकृत बयान देने से मना कर दिया। जानकारी के मुताबिक आईपीएस अधिकारी प्रांत प्रचारक प्रेम शंकर सिदार से मुलाकात करने पहुंचे हुए थे। हालाकि प्रांत संचालक के साथ इनकी मुलाकात के बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रशासनिक स्तर पर प्रदेश में जल्द ही बड़े बदलाव हो सकते हैं। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के साथ ही आला नौकरशाहों की जिम्मेदारियों में तब्दीलियां होने की ख़बरें हैं। इसमें पुलिस महकमे में भी आमूलचूल परिवर्तन होना है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FOREST; सागौन-साल समेत 122 पेड़ों की अवैध कटाई में डिप्टी रेंजर भी निलंबित, बीट गार्ड पर गिर चुकी है गाज

     बिलासपुर, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के मरवाही वन मंडल के गौरेला वनपरिक्षेत्र अंतर्गत पीपरखूंटी बीट में 122 पेड़ों की अवैध कटाई मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए डिप्टी रेंजर संतराम…

    IPL; 10वीं-12वीं टॉपर्स को मिलेगा 10 मई को आईपीएल मैच देखने का मौका, टिकट के साथ खाने और ट्रांसपोर्ट की सुविधा देगी सरकार

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में मेरिट में आने वाले छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी है. 10वीं और 12वीं के टॉपर्स को 10 मई को नवा रायपुर में होने वाले आईपीएल में मैच देखने…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…