RAILWAY;बिना कतार में लगे ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन से निकालें रेल टिकट

*यात्रियों की अनारक्षित टिकटिंग सुविधा हेतु मंडल के 19 स्टेशनों में 39 ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन का प्रावधान

रायपुर, डिजिटल टिकटिंग मोड को प्रोत्साहित करने, सेल्फ टिकटिंग को बढ़ावा देने तथा यात्री कतारों की परेशानी का सामना किए बिना टिकट खरीद सकें, इसी उद्देश्य से से रेलवे प्रशासन द्वारा स्टेशनों में ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम), यूटीएस मोबाइल ऐप की सुविधा प्रदान की गई है। साथ ही क्यूआर कोड और  यूपीआई आईडी के माध्यम से डिजिटल भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है |
 इसी संदर्भ में बिलासपुर मंडल के 19 प्रमुख स्टेशनों पर 39 एटीवीएम स्थापित किया गया है। जिसमें बिलासपुर में -05, रायगढ़ में – 04, अनूपपुर में – 02, अकलतरा में – 01, जांजगीर-नैला में – 01, पेंड्रारोड में – 02, खरसिया में – 02, उमरिया में – 02, कोतमा में – 02, सक्ती में – 02, बुढ़ार में  – 01, बाराद्वार में – 01, उसलापुर में – 01, अम्बिकापुर में – 02, चांपा में – 02, शहडोल में – 03, गतौरा में – 02, जयरामनगर में – 02 एवं कोरबा स्टेशन में – 02 एटीवीएम की सुविधा शामिल है |

*ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (ATVM) व UTS ऑन मोबाइल ऐप से अनारक्षित टिकट – डिजिटल भुगतान को बढ़ावा

1. ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (ATVM) और यूटीएस मोबाइल ऐप के माध्यम से यात्री बिना कतार में लगे जनरल (अनारक्षित) टिकट प्राप्त कर सकते हैं।
2. डिजिटल भुगतान: यात्रियों को क्यूआर कोड और आर-वालेट के माध्यम से टिकट के भुगतान की सुविधा मिल रही है। खास बात यह है कि आर-वालेट से भुगतान करने पर तीन प्रतिशत का अतिरिक्त बोनस भी मिलता है।
3. यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप के माध्यम से भी यात्री घर बैठे किसी भी स्टेशन का टिकट बुक कर सकते हैं और अपनी यात्रा को सुविधाजनक बना सकते हैं।
4. इस पहल से यात्रियों को चिल्हर की समस्या, नकद लेन-देन की परेशानी से मुक्ति के साथ चिल्हर नहीं होने की स्थिति में ओवर चार्जिंग जैसी शिकायतों का समाधान मिल रहा है ।
*फायदे

• *टिकटिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता:* डिजिटल भुगतान से अनियमितताओं से बचा जा सकता है।
*समय की बचत:* काउंटर पर खड़े रहने की आवश्यकता नहीं, जिससे यात्री अपना समय बचा सकते हैं।
• *आसान भुगतान:* क्यूआर कोड, आर-वालेट और मोबाइल ऐप के जरिए डिजिटल भुगतान करना आसान और सुरक्षित है।

*टिकटिंग में यात्रियों की सहायता*

एटीवीएम व यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप का यात्रियों द्वारा व्यापक प्रयोग हेतु वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन में वाणिज्य विभाग के पर्यवेक्षकों व कर्मचारियों की टीमों द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है। एटीवीएम से टिकट प्रदान करने के लिए फेसिलिटेटर की नियुक्ति भी की गई है साथ ही टिकट काउंटर में बैठे कर्मचारियों द्वारा भी हर संभव सहायता की जा रही है, यात्रियों को ऑन लाइन भुगतान के साथ ही एटीवीएम तथा घर बैठे यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप माध्यम से टिकट लेने के प्रक्रियाओं, इससे होने वाली फ़ायदों की जानकारी दी जा रही है जिससे यात्रीगण इस सुविधा का सरलता के साथ उपयोग कर इसका लाभ उठा सकें। इसके साथ ही रायपुर -बिलासपुर स्टेशन सहित मंडल के विभिन्न स्टेशनों में हेल्प-डेस्क का प्रावधान किया गया है जहां टिकट चेकिंग व बुकिंग स्टाफ द्वारा यात्रियों को एटीवीएम व यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है।
      

  • Related Posts

    GOLD; सोने और चांदी के गिर गए दाम, चांदी 2 लाख 35 हजार रुपए किलो

    नईदिल्ली, भारत में सोने और चांदी की कीमतें इन दिनों आसमान छू रही हैं. खरीदारों के बीच कॉम्पिटिशन है, और इन्वेस्टर लगातार इन्वेस्ट कर रहे हैं. इन सबके बीच, आज…

    GOLD-SILVER; लगातार तीसरे दिन धड़ाम से गिरी चांदी, एक ही झटके में 16 हजार कम हुई कीमत

    नईदिल्ली, पिछले कई महीनों से चांदी की कीमतें लगातार आसमान छू रही थीं. बढ़ती कीमतों का सिलसिला अब थम गया है. चांदी में लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी है. जहां…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां