BMC;अटल परिसर एवं गार्डन का पखवाडे भर में कार्य पूर्ण करने के निर्देश, PWD प्रभारी इकराम अहमद ने लिया जायजा

रायपुर, नगर निगम बीरगांव PWD प्रभारी इकराम अहमद ने कल निर्माणाधीन अटल परिसर एवं गार्डन का अवलोकन किया एवं पखवाडे भर में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। वार्ड 16 में अधोसंरचना मद से 50 लाख रु की लागत से अटल परिसर का निर्माण किया जा रहा है। इसी तरह वार्ड 10 में आरटीओ ऑफिस के पास 15 वें वित्त आयोग के अंतर्गत गार्डन निर्माण कार्य 149 लाख रु.की लागत से कराया जा रहा है ।

PWD प्रभारी इकराम अहमद ने दोनों ही कार्य को 15 अगस्त के पूर्व गुणवत्ता मापदंड के अनुसार यथाशीघ्र पूर्ण करने ठेकेदार को निर्देशित किया। उन्होंने बताया कि निगम के महापौर नंदलाल देवांगन चहते है कि बीरगांव शहर की जनता को सैर सपाटे एवं मार्निंग वाक हेतु जल्द से जल्द उत्तम उद्यान एवं अटल परिसर मिले। निरीक्षण के दौरान नगर निगम बीरगांव के सहायक अभियंता अंचल दीवान एवं उप अभियंता नितिश अमन साहू मौजूद थे।

निगम क्षेत्र मे चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा में ठेकेदार के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश

बिरगांव नगर निगम के लोक निर्माण प्रभारी इकराम अहमद ने बताया कि निगम क्षेत्र मे चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा महापौर नंद लाल देवांगन द्वारा की गई, जिसमें मुख्य रूप से निगम क्षेत्र में स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यो की प्रगति के साथ ही सभी निर्माण कार्यो को गुणवत्ता के अनुरूप  एवं समय सीमा के भीतर पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया ।कुछ कार्यो में हुए विलंब हेतु संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही हेतु आदेशित भी किया गया ।

निगम क्षेत्र मे अटल परिसर,मोती सागर तालाब सौंदर्यीकरण,अम्बेडकर मंगलम भवन, पुष्प वाटिका का काम तेजी से चल रहा है। क्षेत्र मे निवासरत जनता की सुविधा अनुसार रोड़ नाली का काम लगभग सभी वार्डो मे किया जा रहा है ।बैठक में निगम आयुक्त युगल किशोर उर्वशा , कार्यपालन अभियंता एवं निगम के अन्य सभी इंजीनियर उपस्थित थे ।

  • Related Posts

    ACTION; सुरक्षा मानकों की कमी पर 9 बसों पर कार्रवाई, 19,600 रुपए का शमन शुल्क वसूल

    महासमुंद, परिवहन आयुक्त के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा यात्री बसों में आवश्यक सुरक्षा मानकों के पालन की जांच के लिए परिवहन विभाग द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया गया।…

    MINING; प्रतिबंध हटते ही रेत माफिया का आतंक शुरु, वन अफसर और कर्मचारियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश…

    बिलासपुर, छत्तीसगढ के मुगेली जिले के लोरमी वन परिक्षेत्र में अवैध रेत खनन और परिवहन करने वालों के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कन्हैया नाला बांध के…

    You Missed

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच