RMC; नयापारा की करोंडों की 4.62 एकड़ जमीन अब निगम के हवाले, वक्फ बोर्ड का दावा हुआ खारिज

रायपुर, शहर की घनी आबादी वाले एरिया नयापारा में छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने 4.62 एकड़ जमीन पर दावा किया था. इस दावे को रायपुर संभाग कोर्ट ने सिरे से खारिज कर दिया है. अब यह जमीन रायपुर नगर निगम के पास रहेगी. नयापारा में स्थित खसरा नंबर 649 पर स्थित 4.62 एकड़ जमीन पर छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड और नगर निगम रायपुर के बीच विवाद चल रहा था.

इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब वक्फ बोर्ड ने नजूल अधिकारी रायपुर को आवेदन देकर इस संपत्ति को नजूल अभिलेखों में राज्य वक्फ बोर्ड (अहस्तांतरित) के नाम दर्ज करने की मांग की थी. इसके बाद प्रकरण क्रमांक 272/अ 20(3)/2019-20 के तहत एक सूचना भी जारी की गई. लेकिन किसी ने आपत्ति नहीं दी. इससे वक्फ बोर्ड का दावा और मजबूत हो गया.

लेकिन कुछ समय बाद में नगर निगम रायपुर ने इस जमीन पर आपत्ति दर्ज करा दी. इसके बाद इस मामले में फिर से सुनवाई की गई. जमीन के जब 50 साला दस्तावेज खंगाले गए तो पता चला कि खसरा वर्ष 1920-21 और 1923-24 के दस्तावेजों में यह जमीन सबसे पहले पुलिस विभाग और फिर म्यूनिसिपल कमेटी रायपुर के नाम पर दर्ज पाई गई.

संभागायुक्त रायपुर ने 23 जुलाई को दिए अपने आदेश में यह माना कि यह संपत्ति म्यूनिसिपल कमेटी के अचल संपत्ति रजिस्टर में दर्ज है और इसके कुछ हिस्सों को विद्युत विभाग को बेचा भी गया है. दस्तावेजों में यह भी उल्लेख है कि यह संपत्ति पहले महकमा पुलिस के नाम पर थी, जो बाद में म्यूनिसिपल कमेटी रायपुर के नाम हो गई.

  • Related Posts

    COWSHED; 3 दिनों में 6 पशुओं की मृत्यु, ओखर गौधाम में पशुओं की मौत के मामले की जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी गई

    रायुपर, बिलासपुर जिले के मस्तूरी विकासखंड के ग्राम ओखर स्थित गौधाम में पशुओं की मृत्यु के मामले में पशु चिकित्सा विभाग ने अपनी जांच रिपोर्ट बिलासपुर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल…

    MINING; रेत खदानों की नीलामी के बाद भी काम बंद!, 8 महीने से NOC के इंतजार के बीच बरसात में भी दिन-रात अवैध खनन की शिकायत

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में रेत खदानों को लेकर खनिज विभाग ने नई कवायद शुरू की है। आरंग और अभनपुर क्षेत्र में 6 नई रेत खदानों के लिए जगह…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी