RAILWAY; नीनु इटियेरा बनी दपूमरे के महाप्रबंधक, संभाला कार्यभार

रायपुर/बिलासपुर , सुश्री नीनु इटियेरा (Ms.NEENU ITTYERAH) ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक के पद पर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है । 1988 बैच की भारतीय रेल परिचालन सेवा (IRTS) की अधिकारी सुश्री इटियेरा इससे पूर्व में दक्षिण रेलवे, चन्नई में प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक के पद पर कार्यरत थी । उन्होने दक्षिण रेलवे में प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक के पद भी कार्य किया है । उन्होंने दक्षिण रेलवे के मदुरै मंडल के मंडल रेल प्रबंधक के पद भी अपना  महत्वपूर्ण योगदान दिया है । 

उनके कार्यकाल में दक्षिण रेलवे ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियों को हासिल किया तथा नई उंचाईयों को छुआ । इनके कार्यकाल में दक्षिण रेलवे में यात्री सुविधाओं एवं सेवाओंं में भी काफी प्रगति हुई । महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रुप में सुश्री इटियेरा के कार्यकाल में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में अधोसंरचना एवं यात्री सुविधाओ में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां प्राप्त हो सकेगी । इसके साथ ही साथ देश की आर्थिक प्रगति की ओर भी अधिक  बल देने में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का सकारात्मक योगदान हो सकेगा ।   

 उन्होंने दक्षिण रेलवे के पालघाट मंडल में सहायक परिचलन प्रबंधक के पद से अपनी सेवा की शुरुआत की है । दक्षिण रेलवे के चन्नई मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, उप मुख्य सतर्कता अधिकारी, उप मुख्य मुख्य परिचालन प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, मुख्य यात्री परिचलन प्रबंधक, मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, चेयरमैन, रेलवे भर्ती बोर्ड तिरुवनंतपुरम सहित क‌ई महत्वपूर्ण पदों कार्य किया । 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    GOLD; सोने और चांदी के गिर गए दाम, चांदी 2 लाख 35 हजार रुपए किलो

    नईदिल्ली, भारत में सोने और चांदी की कीमतें इन दिनों आसमान छू रही हैं. खरीदारों के बीच कॉम्पिटिशन है, और इन्वेस्टर लगातार इन्वेस्ट कर रहे हैं. इन सबके बीच, आज…

    GOLD-SILVER; लगातार तीसरे दिन धड़ाम से गिरी चांदी, एक ही झटके में 16 हजार कम हुई कीमत

    नईदिल्ली, पिछले कई महीनों से चांदी की कीमतें लगातार आसमान छू रही थीं. बढ़ती कीमतों का सिलसिला अब थम गया है. चांदी में लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी है. जहां…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां