JOB; रायपुर में इस तारीख को रोजगार मेला…114 कंपनियां होंगी शामिल,10 हजार पदों पर होगी भर्ती

रायपुर, छत्तीसगढ़ में बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजधानी रायपुर में 10 हजार पदों पर नौकरियां दी जाएगी। रायपुर में राज्य स्तरीय रोजगार मेला होगा, इसमें 114 कंपनियां शामिल होगी। यह मेला 9 और 10 अक्टूबर को होगा। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 9 एवं 10 अक्टूबर 2025 को रायपुर में आयोजित किया जा रहा है। इसमें पूरे प्रदेश के युवा आवेदन कर सकते हैं

इस रोजगार मेला में शामिल होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी ई-रोजगार पोर्टल www.erojgar.cg.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। राज्य सरकार ने बेरोजगार युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। इसके तहत 9 और 10 अक्टूबर को राजधानी रायपुर में एक राज्य स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। इस मेले में राज्य में निजी क्षेत्र में कार्यरत 114 कंपनियां शामिल होंगी, जो 8 से 10 हजार बेरोजगारों को नौकरी के अवसर प्रदान करेंगी।

इस रोजगार मेले में भाग लेने के लिए इच्छुक उम्मीदवार रोजगार विभाग की वेबसाइट पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। जानकारी के अनुसार निजी नियोजकों द्वारा सेल्स एवं मार्केटिंग, मार्केटिंग डेवलपमेंट एक्जीक्यूटिव, फ्रंट ऑफिस एक्जीक्यूटिव, डाटा एंट्री ऑपरेटर, मशीन ऑपरेटर, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, सर्वेयर आदि पदों पर भर्ती की कार्रवाई की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कार्यालय से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

  • Related Posts

    TEACHER; छत्तीसगढ़ में 1654 शिक्षकों की होगी भर्ती, ऑनलाइन होगी पूरी प्रक्रिया,परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 को

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश की शासकीय स्कूलों में रिक्त पदों को भरने के…

    JOBS; बस्तर फाइटर्स भर्ती नियम में बदलाव, युवाओं के लिए खुलेंगे नौकरी के द्वार

    जगदलपुर, छत्तीसगढ़ ने बस्तर फाइटर्स भर्ती नियमों में संशोधन कर स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार के इस नीतिगत बदलाव से बस्तर संभाग के लगभग 5,800…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र