JOB; दिव्यांगजनों के लिए रायपुर में 25 सितंबर को प्लेसमेंट कैंप, डाटा एंट्री ऑपरेटर और एजेंट पदों पर होगी भर्ती

रायपुर, दिव्यांगजनों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष रोजगार कार्यालय, रायपुर द्वारा 25 सितंबर 2025 को एक विशेष प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक विशेष रोजगार कार्यालय (दिव्यांगजनों के नियोजन हेतु), रायपुर में आयोजित किया जाएगा।

इस प्लेसमेंट कैंप में कंप्यूटर ऑपरेटर एवं एजेंट पदों के लिए साक्षात्कार के माध्यम से भर्ती की जाएगी। कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए शैक्षणिक योग्यता PGDCA उत्तीर्ण तथा आयु सीमा 25 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए वेतन ₹10,000 से ₹20,000 प्रतिमाह तक होगा। एजेंट पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास और आयु सीमा 20 से 60 वर्ष रखी गई है। यह भर्ती सिक्योरिटी क्षेत्र के लिए होगी तथा कार्यक्षेत्र रायपुर रहेगा। छत्तीसगढ़ के सभी इच्छुक अस्थिबाधित दिव्यांग अभ्यर्थी (जो चलने फिरने तथा बोलने में सक्षम हों) इस प्लेसमेंट कैंप में भाग ले सकते हैं।

आवेदकों को कैंप में शामिल होने के लिए अपने सभी प्रमाण पत्रों की प्रति व एक सेट फोटोप्रति के साथ स्थानीय निवास प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की फोटोकॉपी, और पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है। किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालयीन समय में दूरभाष नंबर 0771-4044081 पर संपर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    JOBS; राज्य स्तरीय रोजगार मेला 7- 8 अक्टूबर को रायपुर में, 8 हजार पदों पर होगी भर्ती

    रायपुर, प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन 7 एवं…

    HMT; सरकारी कंपनी में बिना परीक्षा मिल रही 80 हजार की नौकरी, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

     नईदिल्ली, जॉब ढूंढ रहे कैंडिडेंट्स के लिए बेहतरीन मौका आया हुआ है। भारत सरकार की कंपनी एचएमटी लिमिटेड (HMT) को यंग प्रोफेशनल और कंसल्टेंट की जरूरत है। जॉब सेलेक्शन क्राइटेरिया…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर