RED; भाजपा नेता गोपाल मोदी के घर ईडी ने मारा छापा, रायपुर, दुर्ग में भी राइस मिलरों के ठिकानों पर दी दबिश

रायपुर, छत्‍तीसगढ़ में एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापा मारा है। ईडी ने रायपुर में दो, दुर्ग में दो और कोरबा में एक राइस मिलर कारोबारियों के यहां ईडी ने दबिश दी है। ईडी ने रायपुर के तिल्दा में अमित चावल उद्योग, तिरुपति राइस मिल, दुर्ग में छत्‍तीसगढ़ राइस मिलर एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश रूंगटा और कमल अग्रवाल किशोर सोल्टेज के मालिक, कोरबा में भाजपा के कोषाध्यक्ष और राइस मिलर गोपाल मोदी के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की है। कुल मिलाकर पूरे प्रदेश में कुल 20 ठिकानों पर ईडी की दबिश हुई है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने मेन रोड निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल मोदी के घर शुक्रवार की सुबह दबिश दी है। गोपाल मोदी के घर पर रायपुर पासिंग की गाड़ियां खड़ी हैं। सुरक्षा कर्मी को भी तैनात रखा गया है। किसी को भी अंदर से बाहर या बाहर वाले को भीतर प्रवेश करने की अनुमति नहीं है। गोपाल मोदी राइस मिल के मालिक हैं, उनकी एक सिनेमा घर भी संचालित है। उनके भाई एक माल के मालिक हैं।

ईडी छत्तीसगढ़ में चर्चित कोल लेवी स्कैम, शराब घोटाला, जमीन घोटाले में जांच कर रही है। कई नेता और आइएएस अफसर जेल में हैं। कार्रवाई नान घोटाले से जुड़ी हो सकती है। सरकारी चावल में कमीशन की वसूली, छत्तीसगढ़ सरकार के पीडीएस सिस्टम में गड़बड़ी की जांच करने ईडी कोरबा पहुंची है। राइस मिलर ईडी के रडार पर हैं। इसी कड़ी में राइस मिल के मालिक व गोपाल मोदी के घर छापा मार कार्रवाई की सूचना है।

कोरबा जिले की कलेक्टर रह चुकी आइएएस रानू साहू फिलहाल ईडी की गिरफ्त में है। चर्चित कोल लेवी स्कैम की शुरुआत कोरबा जिले से ही हुई थी। सूर्यकांत तिवारी हो या कोल स्कैम के अन्य आरोपी कहीं ना कहीं इनके तार कोरबा से जुड़े हुए हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    EOW;छत्तीसगढ़ में 4.72 करोड़ का कंप्यूटर घोटाला, तीन आरोपियों के खिलाफ 1700 पन्नों का चालान पेश

    रायपुर, ईओडब्ल्यू ने राजीव गांधी शिक्षा मिशन में कंप्यूटर की खरीदी में हुए 4 करोड़ 72 लाख 88462 रुपए के घोेटाला में फर्म संचालक आलोक कुशवाहा, अंजू कुशवाहा और संजीत…

    LIQUOR SCAAM; 29 आबकारी अफसरों की गिरफ्तारी तय, विभाग में मचा हड़कंप,सरकार ने दी हरी झंडी

    रायपुर, पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल से जुड़े करीब 3,200 करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राज्य सरकार ने इस मामले में संलिप्त 29…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां