सराफा कारोबारियों के नौ ठिकानों पर आयकर की दबिश, एक करोड़ कैश के साथ सोने का स्‍टाक जब्‍त

 रायपुर, टैक्स में गड़बड़ी के संदेह में गुरुवार को आयकर विभाग ने रायपुर, जगदलपुर सहित प्रदेश भर के सराफा कारोबारियों के नौ ठिकानों पर दबिश दी। बताया जा रहा है कि आयकर अफसरों की टीम ने इस दौरान दस्तावेज खंगालने के साथ ही संस्थानों के संचालकों और उनके कर्मचारियों से पूछताछ भी की। यह कार्रवाई देर रात तक चलती रही। शुक्रवार को भी कार्रवाई जारी रहने की संभावना है। जानकारी के अनुसार रायपुर के सदर बाजार क्षेत्र के अरिहंत और राजधानी ज्वेलर्स के घर व प्रतिष्ठानों पर भी कार्रवाई जारी है।

आयकर सूत्रों के अनुसार अब तक एक करोड़ रुपये नकद और सोने का ज्यादा स्टाक मिला है। पूछताछ की जा रही है कि आखिर ज्यादा स्टाक क्यों रखा था। स्टाक किसके आर्डर पर मंगाए गए हैं। मालूम हो कि अभी चुनाव का समय है, इसके चलते कारोबारी सेक्टरों पर आयकर व जीएसटी की कड़ी नजर है।

आयकर विभाग की इस कार्रवाई में 75 अफसरों के साथ ही पुलिस जवान भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि काफी पहले से आयकर की नजर इन सराफा संस्थानों पर थी। सदर बाजार क्षेत्र में जैसे ही आयकर अफसरों की टीम दो सराफा संस्थानों के साथ ही उनके घरों में दबिश देने के लिए पहुंची, पूरे क्षेत्र में चर्चा गर्म हो गई। हालांकि अभी तक यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि इन प्रतिष्ठानों से विभाग ने क्या जब्त किए हैं। आयकर की कार्रवाई शुक्रवार शाम तक पूरी होने की संभावना है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FIR; केंद्र प्रभारी, कम्प्यूटर ऑपरेटर और खरीददार के खिलाफ एफआईआर दर्ज, मोहारा धान उपार्जन केंद्र में 30 लाख के गबन का खुलासा

    राजनांदगांव, छत्तीसगढ के राजनांदगांव जिले के सेवा सहकारी समिति मोहारा में धान गबन और अवैध परिवहन का बड़ा मामला उजागर हुआ है। प्रशासन की आकस्मिक जांच में 995.68 क्विंटल धान…

    MURDER; एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, बेटा ही निकला मुख्य आरोपी, संपत्ति विवाद में पिता-पुत्र ने रची थी साजिश

    बिलासपुर, जांजगीर-चांपा जिले के भवंतरा गांव में चार लोगों की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। शुरुआती जांच के बाद सामने आया है कि इस…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…