REGISTRY; 16.63 लाख रु.का बकाया नहीं पटाने पर जिला पंजीयक ने कुर्क की दो संपत्तियां, अब शुरु हुई कार्रवाई, पखवाडे बाद नीलाम होगी संपत्ति

0 पक्षकारों पर करोडों रुपये का पंजीयन शुल्क बकाया, बरसों से वसूली कार्रवाई नहीं

रायपुर, राजस्व बकाया की वसूली के लिए जिला पंजीयक रायपुर ने दो संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई की है। भूमि एवं संपत्ति क्रय के दौरान तथ्य छिपाकर पंजीयन कराने तथा बार-बार नोटिस जारी किए जाने के बावजूद देय मुद्रांक एवं पंजीयन शुल्क जमा नहीं किए जाने के कारण यह कार्रवाई की गई। बताया गया है कि पक्षकारों पर करोडों रुपये का पंजीयन शुल्क बकाया है, तथा बरसों से वसूली की कार्रवाई नहीं की जा रही है।

जिला पंजीयक से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम प्रकरण में  इंडस बैस्ट मेगा फ़ूड पार्क प्रा.लि. नई दिल्ली के डायरेक्टर सत्यपाल सिन्धु तथा पुनीत बुरा निवासी रोहतक, हरियाणा की तहसील अभनपुर स्थित ग्राम जामगांव में 1.34 हेक्टेयर भूमि पर 7 लाख 85 हजार 330 रुपए की बकाया राशि है। वहीं दूसरे प्रकरण में अग्रोहा कॉलोनी रायपुरा निवासी रूपेश कुमार चौबे पर अग्रोहा कॉलोनी स्थित आवासीय भूमि एवं मकान पर 7 लाख 83 हजार 600 रुपए की बकाया राशि दर्ज है।

राजस्व बकाया के चलते दोनों संपत्तियों को कुर्क कर दिया गया है। साथ ही बकाया राशि की वसूली तक इन संपत्तियों के विक्रय, अंतरण, बंधक अथवा अन्य किसी प्रकार के हस्तांतरण पर रोक लगा दी गई है।

जिला पंजीयक विनोज कोचे ने बताया कि संबंधित बकायादारों को 15 दिनों का अंतिम अवसर दिया गया है। निर्धारित अवधि में राशि जमा नहीं होने की स्थिति में नियमानुसार संपत्तियों की सार्वजनिक नीलामी की कार्रवाई की जाएगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACB;आरईएस के प्रभारी एसडीओ 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडाया, एक लाख लेते लिपिक गिरफ्तार

    अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार रुपये की रिश्वत…

    CAMP; सुशासन तिहार में प्रभारी सचिव की अफसरों को हिदायत,आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें

    0 सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव एवं…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व