IGKV; कृषि विवि. में बी.टेक के रिक्त सीटों में प्रवेश 28 जुलाई से,मेरिट सूची जारी

रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के अंतर्गत संचालित बी.टेक (कृषि अभियांत्रिकी) एवं बी.टेक (फूड टेक्नोलॉजी) पाठ्यक्रमों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु प्रोविजनल मेरिट सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.igkv.ac.in पर प्रकाशित की जा चुकी है। चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथियों में दस्तावेज सत्यापन, सीट आवंटन एवं शुल्क जमा कर प्रवेश सुनिश्चित करना अनिवार्य होगा।

छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी, जिन्होंने PET-2025 के माध्यम से आवेदन किया है, उनके लिए प्रवेश प्रक्रिया 28 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी। इसके पश्चात छत्तीसगढ़ राज्य के उन मूल निवासियों के लिए, जिन्होंने JEE Mains-2025 अथवा 12वीं (गणित समूह) के आधार पर आवेदन किया है, उनके लिए प्रवेश प्रक्रिया 29 जुलाई 2025 को सम्पन्न होगी। अन्य राज्यों से 12वीं (गणित समूह) के आधार पर पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश प्रक्रिया 30 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी। समस्त चरणों के लिए समय प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक रहेगा तथा स्थान स्वामी विवेकानंद कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, गेट नंबर-03, रायपुर रहेगा।

सभी चयनित अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे निर्धारित तिथि व समय पर मूल दस्तावेज एवं उनकी छायाप्रतियाँ सहित उपस्थित हों। विलंब अथवा अनुपस्थिति की स्थिति में प्रवेश का अवसर निरस्त किया जा सकता है। प्रत्येक चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात यदि सीटें रिक्त रहती हैं, तो उन्हें PET-2025 के नियमानुसार पात्र प्रतीक्षारत अभ्यर्थियों को आवंटित किया जाएगा। प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं दिशा-निर्देश विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.igkv.ac.in पर उपलब्ध हैं।

  • Related Posts

    CRIME; अफीम के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, मक्के के बीच लगाई थी फसल, 2 किसान गिरफ्तार

    जगदलपुर, बस्तर के कोंडागांव  जिले के केशकाल विकासखंड क्षेत्र में अवैध गांजे की खेती पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मक्के की फसल के बीच में अवैध रूप से…

    FROUD; बीज कम्पनी ने किसानों को लागाया चूना,पौने चार करोड का भुगतान बकाया, मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन

    रायपुर, सिकंदराबाद तेलंगाना के कावेरी बीज कंपनी द्वारा छत्तीसगढ़ के 133 किसानों एवं मजदूरों के साथ किये गए धोखाधड़ी और पौने चार करोड का बकाया भुगतान नहीं मिलने से आठ…

    You Missed

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम