REPUBLIC DAY; सीएम साय बस्तर में फहराएंगे तिरंगा, मंत्री- विधायक के अलावा सांसद भी करेंगे ध्वजारोहण

रायपुर,  छत्तीसगढ़ में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पूरी गरिमा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बस्तर में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे. डिप्टी सीएम अरुण साव बिलासपुर और डिप्टी सीएम विजय शर्मा दुर्ग में ध्वजारोहण करेंगे।

राज्य की सत्ता पर भाजपा के काबिज होने के बाद गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजा रोहण के लिए मुख्य अतिथियों की सूची सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी कर दी है। इस पर गौर करें तो छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद पहली बार नई परंपरा की शुरुआत की जा रही है। मंत्रियों के अलावा सांसद व विधायकों को इस बार ध्वजारोहण करने व परेड की सलामी लेने का अवसर मिल रहा है।

सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रदेश के सभी 32 जिलों के जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए मुख्य अतिथि तय कर दिया है। बिलासपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले जिलों की सूची पर नजर डालें तो मंत्री के अलावा शीर्ष भाजपा नेताओं को शामिल कर राजनीतिक रूप से उनके महत्व को बरकरार रखने का संदेश कार्यकर्ताओं के बीच देने की कोशिश राज्य सरकार ने की है।

लोकसभा चुनाव भी एक कारण

राजनीतिक प्रेक्षकों की मानें तो अप्रैल-मई में लोकसभा का चुनाव प्रस्तावित है। सत्ताधारी दल चुनावी तैयारी में जुटते नजर आ रही है। मंत्रिमंडल में जिस तरह दिग्गज नेताओं को विश्राम दिया गया है उससे नाराजगी बढ़ने की चर्चा भी समय-समय पर होते रही है। सामान्य प्रशासन विभाग की सूची में प्रमुख नेताओं को शामिल करने के पीछे लोकसभा चुनाव की तैयारी में किसी तरह की बाधा को दूर करना और माहौल बनाना माना जा रहा है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    TRANSFER;परिवहन विभाग में 20 अफसरों का तबादला, तीन अफसर मुख्यालय में अटैच 

    रायपुर, राज्य सरकार ने परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, कई जिलों के परिवहन अधिकारी को इधर से उधर किया गया…

    FOREST; तेंदूपत्ता सीजन में हड़ताल की आशंका पर तीन माह के लिए एस्मा लागू,सरकार का बड़ा फैसला

    रायपुर,  तेंदूपत्ता सीजन 2026 की शुरुआत से पहले वन विभाग और संबंधित समितियों में गतिविधियां तेज हो गई है। बीजापुर वनमंडल में तेंदूपत्ता तोड़ाई कार्य 1 मई 2026 से शुरू…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…