RMC; गंगरेल नहर बंद, शहर की प्यास बुझाने काठाडीह और मुर्रा एनीकट खुलवाया गया

 0 सिंचाई विभाग को बोलकर तररीघाट एनीकेट भी खुलवाया जा रहा

रायपुर, खारुन नदी में गंगरेल बांध के नहर का पानी अचानक बन्द कर देने से शहर में पानी सप्लाई प्रभावित होते देखकर आज नगर निगम के अधिकारियों ने नदी में काठाडीह और मुर्रा गांव में बने एनीकेट को खुलवा दिया है। कल शाम या देर रात तक चटोद नहर से तररीघाट होकर फिल्टर तक पानी पहुंचने की उम्मीद है। 

 शहर में पानी सप्लाई के रायपुरा के पास के फिल्टर प्लांट के पास वाले एनीकेट से पानी लिया जाता है। यहां तक सिंचाई विभाग के नहर से पानी आता है या गंगरेल बांध से होकर आता है।   वर्तमान में नहर से पानी आ रहा था। सिंचाई विभाग ने निगम को बिना सूचना दिए मरम्मत के नाम पर अचानक बन्द कर दिया गया। इससे फिल्टर प्लांट एनीकेट में पानी सूखने लगा। जिसकी सूचना कल निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा को दी गई। जिसके बाद उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की गई।

फरेंद्र ने बताया कि एनीकेट के ऊपर काठाडीह और मुर्रा में भी एनीकेट है। मुर्रा एनीकेट की क्षमता बड़ी है। इन दोनों एनीकेट को खुलवाकर पेयजल की व्यवस्था की जा रही है। गंगरेल बांध से पानी छोड़ा गया है जो कि धमतरी के चटोड नहर के रास्ते खारुन में लाया जा रहा है। खारुन नदी में ही तररीघाट के पास एनीकेट बना है। नहर का पानी उसी रास्ते से लाया जाएगा। तररीघाट एनीकेट को खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे शहर में पानी की कमी की समस्या दूर होने की उम्मीद है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    TRAFFIC; दुर्ग-रायपुर खारुन नदी ब्रिज 1 महीने के लिए रहेगा बंद, डायवर्सन व्यवस्था लागू ,मरम्मत कार्य 1 अप्रैल से

    दुर्ग, राजधानी रायपुर को जोडने वाली कुम्हारी स्थित खारून नदी ब्रिज में 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक प्रस्तावित मरम्मत कार्य के दौरान यातायात को सुचारू बनाए रखने के…

    TREASURY; 1अप्रैल से मैनुअल पद्धति से चालान पूर्णतः बंद, जिला कोषालय ने दिए निर्देश

    0 ओ.टी.सी. ऑनलाइन चालान हेतु आयोजित हुई कार्यशाला रायपुर, जिला कोषालय अधिकारी गजानन पटेल ने बताया कि मैनुअल पद्धति से चालान जमा करने में जो त्रुटियों होने की संभावना होती…

    You Missed

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम