RMC; राजधानी में अवैध होर्डिंग के खिलाफ नगर निगम ने खोला मोर्चा, अब मालिकों पर कार्यवाही होगी

 रायपुर, नगर निगम इन दिनों शहर में चल रही अवैध प्लाटिंग और होर्डिंग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। निगम की टीम हर दिन शहर में लगे अवैध होर्डिंग को उखाड़ने और अवैध प्लाटिंग को तोड़ने का काम कर रही है। साथ ही संबंधित लोगों के खिलाफ एफआइआर कराने की तैयारी भी निगम द्वारा की जा रही है। अगले सप्ताह दर्जनभर लोगों के खिलाफ एफआइआर हो सकती है।

पिछले हफ्ते भर में 34 लोगों पर एफआईआर नगर निगम करा चुका है। निगम का तोडू दस्ता हर दिन अवैध प्लाटिंग और अवैध होर्डिंग के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। वहीं अवैध प्लाटिंग के मालिकों के नाम की जानकारी निगम ने तहसीलदार को पत्र लिखकर मंगाई है। जैसे ही जानकारी तहसील के माध्यम से निगम के पास पहुंचेगी।

निगम के अधिकारी संबंधित थाना क्षेत्र में सभी के नाम से एफआइआर कराने का काम करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि लगातार चेतावनी के बाद भी लोग अवैध कामों को अंजाम देते हैं, इसलिए बार किसी को नहीं छोड़ा जाएगा। जितने लोग दस्तावेज के अनुसार दोषी पाए जाएंगे, उन सभी के नाम से एफआइआर होगी।

इन इलाकों में कार्यवाही

नगर दस्ते ने शनिवार को जोन-1 के गोंदवारा में लगभग 3 एकड़, जोन-8 के रायपुरा के विभिन्न स्थानों पर लगभग 13.51 एकड़, जोन 10 के न्यू संतोषी नगर बोरिया में लगभग 5 एकड़ निजी भूमि पर चल रही अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई की है।इस दौरान अवैध प्लाटिंग पर बनाई गई मुरुम की सड़क को काटकर आवागमन का मार्ग भी बाधित किया। । साथ ही संबंधित भूमि स्वामियों को हिदायत दी गई है क आगे किसी भी प्रकार की अवैध खरीदी बिक्री न की जाए।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SUSPEND; सर्पदंश मुआवजा घोटाले में तीन कर्मचारी सस्पेंड, जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

    बिलासपुर, न्यायधानी में चर्चित सर्पदंश मुआवजा घोटाले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आरोपी…

    PWD; अफसर ने किया शासकीय भूमि पर अतिक्रमण, पीडब्ल्यूडी ने कार्रवाई के लिए तहसीलदार को लिखा पत्र

    महासमुंद, लोक निर्माण विभाग (राष्ट्रीय राजमार्ग) उपसंभाग क्रमांक-1, रायपुर के अनुविभागीय अधिकारी ने महासमुंद जिले के सरायपाली तहसील मुख्यालय स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के पुराने कार्यालय भवन एवं शासकीय भूमि…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र