RMC;जोन कमिश्नर डॉ आरके डोंगरे समेत मुख्य अभियंता यूके धलेन्द्र, अधीक्षण अभियंता पी राजेश नायडू सेवानिवृत्त

0 निगम आयुक्त विश्वदीप ने किया सम्मानित

रायपुर, कल रायपुर नगर निगम मुख्यालय में नगर निगम के जोन कमिश्नर डॉ आरके डोगरे, मुख्य अभियंता यूके घलेन्द्र, एवं अधीक्षण अभियता पी राजेश नायडू का सेवानिवृत्ति पर सेवा सम्मान किया गया। नगर निगम रायपुर की ओर से आयुक्त विश्वदीप ने सेवानिवृत्त तीनों अधिकारियों को श्रीफल, शाल, स्मृति चिन्ह बुके प्रदत्त कर सम्मानित किया।
 आयुक्त विश्वदीप ने सेवानिवृत्त जोन कमिश्नर डॉ आरके डोगरे, मुख्य अभियंता यूके घलेन्द्र, एवं अधीक्षण अभियता पी. राजेश नायडू के कार्यों की सराहना की। उन्होने कहा कि मुख्य अभियंता के रूप में श्री धलेन्द्र ने तकनीकी कार्यों की नगर निगम रायपुर में अच्छी तरह मॉनिटरिंग एवं फॉलोअप किया। जोन कमिश्नर के रूप में डॉ डोगरे ने दिये गये निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रशासनिक अभियान कार्यवाही की एवं मात्र 8 माह में उन्होने नगर निगम जोन 2 हेतु काफी अच्छी राजस्व वसूली की। अधीक्षण अभियंता के रूप में श्री नायडू ने काफी अच्छी तरह अपने तकनीकी दायित्वो का नगर निगम रायपुर में निर्वहन किया और नये फिल्टर प्लांट की शहरवासियो को सुगम जलापूर्ति भविष्य में करने उन्होंने बहुत अच्छी तकनीकी योजना बनाकर दी।

तीनो सेवानिवृत्त अधिकारियों ने नगर निगम रायपुर में सेवा के दौरान के अपने सस्मरण सुनाए। अपर आयुक्त लोकेश्वर साहू, श्रीमती कृष्णा खटीक, उपायुक्त डॉ अजलि शर्मा, जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी, जोन कमिश्नर अंशुल शर्मा सीनियर, नोडल अधिकारी स्वच्छ भारत मिशन योगेश कहु, नगर निगम अधिकारी, कर्मचारी एकता सघ के अध्यक्ष प्रमोद जाधव ने सेवानिवृत्त अधिकारियो के कार्य की सराहना की एवं उनके साथ कार्य से संबधित सस्मरण सुनाए। 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    PROTEST; शिक्षकों ने बीईओ कार्यालय का किया घेराव, रिश्वत मांगने के साथ अनियमितता का लगाया आरोप

    महासमुंद, जिले में सर्व शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने सात सूत्रीय मांगों के साथ विकास खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) की कार्यप्रणाली पर गंभीर अनियमितता, भ्रष्टाचार, पक्षपातपूर्ण रवैया एवं…

    ACTION; राजधानी के पास चल रहा था अवैध बाल आश्रम, बच्चों का किया गया सुरक्षित बचाव

    रायपुर, जिले में बच्चों की सुरक्षा एवं अधिकारों के संरक्षण के लिए कितनी निगरानी की जा रही है। इसका आंदाजा इसी से लगाया ज सकता है कि राजधानी के पास…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……