SECURITY;जिस जवान को सुरक्षा के लिए किया था तैनात, उसने ही चला दी भाजपा नेता पर गोलियां

जगदलपुर,छत्‍तीसगढ़ के बीजापुर जिले के भोपालपटनम में भाजपा के युवा नेता और जिला महामंत्री बिलाल खान को जान से मारने का प्रयास किया गया। उनकी ही सुरक्षा में तैनात एक सुरक्षाकर्मी ने जानलेवा हमला करने की कोशिश की। यह चौंकाने वाली घटना उनके घर पर हुई, जब जवान ने अपने ही हथियार से बिलाल खान को गोली मारने का प्रयास किया।

घटना के दौरान, बिलाल के घर में एक और जवान मौजूद था, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिलाल के घर के दरवाजे को बंद कर दिया और हमलावर जवान से उसका हथियार छीन लिया, जिससे बिलाल की जान बच गई। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी जवान नागेश टिंगे, भाजपा नेता को धमकी देते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में जवान नशे की हालत में दिखाई दे रहा है।

घटना से परिवार में दहशत

इस घटना से बिलाल खान और उनका परिवार सहम गया है। घटना के तुरंत बाद, बिलाल खान अपने परिवार के साथ रायपुर के लिए रवाना हुए, जहां वे गृहमंत्री से मिलकर सुरक्षा संबंधी मामलों पर चर्चा करेंगे। सुरक्षा में तैनात जवान द्वारा नशे में धुत होकर नियमों के उल्लंघन के चलते बिलासपुर के एसपी जितेंद्र यादव ने उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस मामले की संपूर्ण जांच की जिम्मेदारी भोपालपटनम के एसडीओपी को सौंपी गई है। एसपी ने कहा कि इस तरह की घटनाएं पुलिस विभाग के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    WILD LIFE; तोतों की अवैध बिक्री पर कार्रवाई के दौरान वन अमले पर हमला,रेंजर को खंभे से बांधकर पीटा,FIR दर्ज

    जगदलपुर,बस्तर के जगदलपुर  जिले में तोतों की अवैध खरीद-फरोख्त के खिलाफ की गई कार्रवाई के दौरान बड़ा बवाल हो गया। नवजात तोता बच्चों की बिक्री की शिकायत पर पहुंची फ्लाइंग…

    ACCIDENT; इंडक्शन फर्नेस में रिसाव,बड़ा हादसा टला,जांच के बाद यूनिट अस्थायी रूप से बंद

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम हथनेवरा स्थित कारखाना मेसर्स- प्रकाश इण्डस्ट्रीज लिमिटेड में शुक्रवार 24 अप्रैल को इंडक्शन फर्नेस से पिघली धातु के रिसाव की घटना सामने आई।…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…