MURDER; पत्नी की हत्या कर ट्रेन के सामने कूदा पति, दो मौत से पूरे इलाके में फैली सनसनी

रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी और हैरान करने वाली खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल यहां एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति ने भी आत्महत्या कर ली। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई।

वहीं वारदात की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना इलाके का है। यहां चंडी नगर निवासी राजन गुप्ता नाम के शख्स ने अपनी पत्नी रेखा गुप्ता की हत्या कर दी। पत्नी की हत्या के बाद पति ने भी ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार, खम्हारडीह थाना क्षेत्र के चंडी नगर निवासी राजन गुप्ता वेल्डिंग का काम करता था। रोजाना काम न मिलने के कारण वह अक्सर परेशान रहता था, जबकि उसकी पत्नी रेखा गुप्ता एक लैब में कार्यरत थी। लंबे समय से राजन रोजाना रेखा से पैसे लेकर शराब पीता और घर लौटकर उससे मारपीट और विवाद करता था। पति-पत्नी के लगातार झगड़ों की जानकारी परिजनों को भी रहती थी।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

वहीं वारदात की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस की टीम को राजन गुप्ता के शव के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। हालांकि। फ़िलहाल पुलिस ने ये खुलासा नहीं किया है कि, सुसाइड नोट में क्या लिखा है।

  • Related Posts

    PROTEST; बस्तर में पत्रकार की गिरफ्तारी को लेकर आक्रोश,संभाग के सात जिलों के पत्रकारों ने दिया मौन धरना

    जगदलपुर, बस्तर के दंतेवाड़ा जिले में एक विवादित मामले को लेकर सोमवार को बस्तर संभाग के पत्रकारों ने आक्रोश जाहिर करते हुए मौन धरना दिया. पत्रकार साथी की गिरफ्तारी को लेकर…

    EXAM; बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक मामले को संज्ञान में लेते हुए एफ आई आर दर्ज, जांच प्रारंभ

    रायपुर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा दिनांक 14 मार्च 2026 को कक्षा 12 वीं की हिन्दी विषय की बोर्ड परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई। इस संबंध में मण्डल को…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां